शख्स ने भगवा रंग से सजाई अपनी Jaguar Car, अनोखे तरीके से रामलला के प्रति दिखाई अपनी भक्ति

Summary :

Viral Bhagva Jaguar Car : देशभर में आजजकल सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही हैं और वह नाम किसका है, ये आपको भलीभांति पता है। 22 जनवरी को देश के हर नागरिक का ध्यान राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तरफ था। हर कोई रामलला को मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होते हुए देखना चाहता है। इसके लिए बहुत से लोगों ने अयोध्या (Viral Bhagva Jaguar Car) में शिरकत भी की थी और जो लोग नहीं पहुंच पाए हैं वो अपने पास के मंदिर में पूजा-पाठ करके उस दिन का जश्न मना…

Viral Bhagva Jaguar Car

Viral Bhagva Jaguar Car : देशभर में आजजकल सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही हैं और वह नाम किसका है, ये आपको भलीभांति पता है। 22 जनवरी को देश के हर नागरिक का ध्यान राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तरफ था। हर कोई रामलला को मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होते हुए देखना चाहता है। इसके लिए बहुत से लोगों ने अयोध्या (Viral Bhagva Jaguar Car) में शिरकत भी की थी और जो लोग नहीं पहुंच पाए हैं वो अपने पास के मंदिर में पूजा-पाठ करके उस दिन का जश्न मना रहे थे।

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir

इतना ही नहीं लोग अलग-अलग तरीकों से भगवान राम के प्रति अपना प्रेम और भक्ति भी दिखाते देखे गए हैं। इसी बीच ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Bhagva Jaguar Car) हो रहा हैं जिसमें शख्स की अनोखी भक्ति देखने को मिल रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @erbmjha नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख पाएंगे कि सड़क पर चलती एक कार पूरी तरह से भगवा रंग (Viral Bhagva Jaguar Car) में रंग गई हैं। इतना ही नहीं इस कार के दरवाजे की तरफ भी भगवान राम का स्टीकर लगा हुआ है और साथ उनसे जुड़ा संस्कृत में एक श्लोक भी लिखा हुआ है। वीडियो में आप कार के आगे एक झंडा लगा हुआ भी देख सकते हैं। ये गाड़ी देखने में इतनी अनोखी लग रही थी कि सड़क से गुजरने वाला हर शख्स इसकी ओर देख रहा था।

G20 पर भी की थी ऐसी ही सजावट

Courtsey : वायरल पोस्ट को एक्स पर @isiddharthdoshi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @erbmjha नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर (Viral Bhagva Jaguar Car) किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 46 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।

Viral Bhagva Jaguar Car
Viral Bhagva Jaguar Car

वीडियो के साथ कैप्शन में यह दावा किया गया है, ‘गुजराती व्यवसायी सिद्धार्थ दोशी ने अपनी जगुआर को अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर चित्रित किया है।’ एक्स हैंडल पर सिद्धार्थ दोशी नाम के एक अकाउंट से इस गाड़ी की कई तस्वीरों को पहले भी शेयर (Viral Bhagva Jaguar Car) किया गया है। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आई है कि इस शख्स ने G20 के समय भी अपनी गाड़ी को उससे जुड़ी थीम पर सजाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma