Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

एक महीने से शख्स को थी सिरदर्द की परेशानी, डॉक्टर के पास गया तो बन गया रिकॉर्ड!

Summary :

Hangover Record: शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है फिर भी लोग अपने शौक के लिए इसे पीते है। शराब पीने के बाद व्यक्ति को हैंगओवर होना आम है हालांकि ये हैंगओवर कुछ घंटे या रात की नींद लेने के बाद खत्म हो जाता है। लेकिन अब एक शख्स ने इसी हैंगओवर से शायद एक रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, ये मामला स्कॉटलैंड का है, जहां 37 वर्षीय एक शख्स को सुस्ती, सिरदर्द और आंखों से धुंधला दिखने की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। क्योंकि उसे ये समस्या 2-4 दिन से नहीं बल्कि एक महीने…

Hangover Record: शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है फिर भी लोग अपने शौक के लिए इसे पीते है। शराब पीने के बाद व्यक्ति को हैंगओवर होना आम है हालांकि ये हैंगओवर कुछ घंटे या रात की नींद लेने के बाद खत्म हो जाता है। लेकिन अब एक शख्स ने इसी हैंगओवर से शायद एक रिकॉर्ड बना लिया है।

Hangover Record

दरअसल, ये मामला स्कॉटलैंड का है, जहां 37 वर्षीय एक शख्स को सुस्ती, सिरदर्द और आंखों से धुंधला दिखने की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। क्योंकि उसे ये समस्या 2-4 दिन से नहीं बल्कि एक महीने से थी।

Hangover Record: हालांकि शुरुआत में डॉक्टरों को समझ नहीं आया की शख्स के साथ ये सब क्यों हो रहा है। क्योंकि शख्स की ऐसी कोई हिस्ट्री भी नहीं थी जिसके बाद उसका सीटी स्कैन कराया गया लेकिन सीटी स्कैन में जो रिजल्ट सामने आये उसे देख डॉक्टर हैरान रह गए। क्योंकि उन्हें शख्स के दिमाग के चारों तरफ एक अजीब का प्रेशर दिखा।

Hangover Record

ये देख डॉक्टर काफी अचंभित हो गए थे। इसके बाद डॉक्टर ने शख्स से उसकी लाइफस्टाइल के बारे में बात की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। दरअसल, शख्स ने डॉक्टर को बताया कि उसने 60 पिंट यानी करीब 28 लीटर बीयर पी ली थी, जिसके बाद से उसका हैंगओवर उतर ही नहीं रहा था।

जब डॉक्टरों ने उसका ब्लड टेस्ट किया तो पता चला कि उसके शरीर में ल्यूपस एंटीकोआगुलेंट की मात्रा उच्च थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इतनी मात्रा में बीयर पीने की वजह से शख्स का हैंगओवर करीब 4 हफ्ते तक नहीं उतरा था, इसलिए लोगों ने उसे ‘सबसे लंबे हैंगओवर’ वाला शख्स कहने लगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid

google-partner