भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ करते हुए कहा है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के हालात पैदा हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष कार्यालय से आज यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री सिंह ने दो मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक, गुप्त वार्ता का यह कहना कि उन्हें भारत बंद के दौरान व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को अलर्ट किया गया था।
वहीं दूसरी ओर राज्य के कैबिनेट मंत्री कह रहे हैं कि उनके यहां से लाल चंदन का पेड़ चोरी हो जाएगा, उन्हें सुरक्षा दी जाए। यह दोनों मामले बताते हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात बदतर हैं। श्री सिंह ने आरोप लगाया कि अलर्ट के बावजूद किसी एसपी ने एहतियाती कदम नहीं उठाए। बंद के दौरान हुई हिंसा में निर्दोष लोगों की मौत की सीधी जिम्मेदार प्रदेश सरकार है। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



