मुरैना में दंगों की आड़ में युवक को पुरानी रंजिश में मारी गोली

Summary :

NULL

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सोमवार को जिस युवक की गोली लगने से मौत हुई, उसके बारे में एक नया खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि अपने घर के बाहर खड़े इस युवक को हिंसक प्रदर्शन की आड़ में एक पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई थी, जिसके चलते उसकी वहीं मौत हो गई।

संभाग के एक आला पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्नातकोत्तर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रामनगर निवासी राहुल पाठक की कल बवाल के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी, उसे हिंसक प्रदर्शन की आड़ लेते हुए एक पुरानी रंजिश में गोली मारी गई थी।

ग्राम पंचायत किशनपुर के सरपंच बलदेव पाठक के इकलौते बेटे राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। राहुल की मौत के बाद उसके परिजन ने कलेक्टर निवास का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि मामले में परिजन ने एक व्यक्ति रामू गुर्जर और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मुरैना शहर में हिंसक प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू कल भी जारी रहा। रात भर पुलिस की गश्त चलती रही।  सुबह भी लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Desk Team