अकसर हमेशा अपने आस-पास के बहुत से लोगों को ये कहते सुना जाता है कि परेशानियां जैसे खत्म होने का नाम ही नहीं लेती हैं। हर रोज एक नई परेशानी आ जाती है। ज्यादातर लोग प्रतिदिन इस तरह की समस्याओं का सामना करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के जीवन में परेशानियां कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती हैं।
रात में ना करें जिसके कारण उनका पूरा जीवन प्रभावित होने लगता है। एक के बाद एक समस्या का सामना करते-करते व्यक्ति को मानसिक तनाव होने लगता है। ये तनाव व्यक्ति को बीमार करने लगता है।

वास्तु शास्त्र में ऐसे कई कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया है, जिन्हें करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वहीं कुछ ऐसे कार्य भी हैं, जिन्हे करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे कार्यों का जिक्र मिलता है जिन्हें हमें कभी भी नहीं करना चाहिए।

शाम के समय तुलसी में जल चढ़ाना और उसकी पत्तियां तोड़ना सही नहीं माना जाता है। क्योंकि ऐसा करने से घर से देवी लक्ष्मी हमेशा के लिए चली जाती हैं। जातक लाख प्रयासों के बावजूद भी धन अर्जित नहीं कर पाते हैं।
शाम के समय कभी भी सोना नहीं चाहिए, जिस घर में लोग शाम के समय सोते हैं वहां देवी लक्ष्मी कभी भी निवास नहीं करती हैं। इसलिए भूलकर भी शाम के समय घर में नहीं सोना चाहिए।

ज्योतिष की मानें तो कभी भी किसी की घड़ी उधार में नहीं लेनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि किसी दूसरे की घड़ी उधार लेने से अपना समय भी खराब हो सकता है। ऐसा करना आपके जीवन में दुर्भाग्य को न्योता दे सकता है।
अक्सर महिलाएं घर में कोई चीज खत्म हो जाने पर पड़ोसी से उधार लेती हैं, नमक और चीनी उधार में लेना एक आम बात है। लेकिन आपको कभी भी किसी से नमक नहीं लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि नमक उधार लेने से आप उस व्यक्ति के कर्जदार हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



