RRvsDC fans fight : इस समय भारत में सिर्फ और सिर्फ IPL चल रहा है जिसका क्रेज हर भारतीय के बीच देखने को। मैच को देखने के लिए उनके सपोर्टिंग फैंस मैदान में पहुंचते हैं और अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करते हैं। लेकिन कभी-कभी फैंस के बीच कुछ ऐसा तनाव का माहौल बन जाता है जिस कारण उनके बीच में लड़ाई भी हो जाती है। अब एक ऐसा ही वीडियो (RRvsDC fans fight) इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें क्रिकेट फैंस आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखने के बाद अब लोग भी मजे लेने लग गए और कमेंट सेक्शन में मजेदार कमेंट करने लगे।
वीडियो हो रहा वायरल
Kalesh b/w Fans During Yesterday’s IPL Match b/w RR and DC
pic.twitter.com/xSdhGzaW6t— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 29, 2024
Courtsey : वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
सोशल मीडिया (RRvsDC fans fight) पर वायरल हो रहे वीडियो में दो लोग एक दूसरे से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मौजूद सफेद रंग की टी-शर्ट पहना एक शख्स उन्हें रोकने की कोशिश करता है। मगर जब एक शख्स नहीं रूकता तो वह गुस्से में उसे धक्का दे देता है। इसके बाद वह शख्स सफेद रंग की टी-शर्ट पहने हुए शख्स से लड़ने लगता है। इस दौरान कुछ लोगों को हूटिंग करते हुए सुना जा सकता है।
लड़ाई की खबर मिलने के बाद वहां स्टाफ पहुंच जाता है और उन्हें शांत कराता है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर (RRvsDC fans fight) किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में बताया कि राजस्थान और दिल्ली के बीच हो रहे मैच में फैंस के बीच लड़ाई हो गई।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन
अभी तक वीडियो को 13 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो (RRvsDC fans fight) देखने के बाद लोग भी मजे लेने लग गए। एक यूजर ने लिखा- यह क्लेश अब पूरा IPL देखने को मिलेगा, बेवजह लड़ते हैं ये। दूसरे यूजर ने लिखा- दिल्ली वाले लड़े नहीं, ऐसा हो सकता है क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- राजस्थान और दिल्ली के भी फैंस हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।