डायबिटीज के लोगों को अपने खाने-पीने में बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। कई ऐसी चीजें होती हैं जिससे शुगर का लेवल एकदम से बढ़ जाता है वह उन्हें खाने से बहुत परहेज करते हैं। इतना ही नहीं डायबिटीज के मरीजों को अक्सर कुछ खाने वाली चीजों को लेकर उलझन रहती है कि उनका शुगर लेवल इनसे बढ़ जाएगा।

कई फलों को लेकर डायबिटीज के मरीजों के मन में दुविधा रहती है कि यह फल खाना हमारे लिए सेफ है या नहीं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कौन सा फल खाने से डायबिटीज के मरीजों का शुगर लेवल सही रहेगा।
1. संतरा

संतरा फल डायबिटीज के लोगों के लिए बहुत अच्छा होता है। संतरे के फल में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम की मात्रा बहुत होती है। साथ ही यह आपके शरीर में शुगर के लेवल को सही रखने में मदद करता है।
2. कीवी

कीवी के फल में विटामिन ए, सी, पौटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है। साथ ही शरीर के अंदर ग्लूकोज के लेवल को भी कीवी कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं शरीर में ब्लड शुगर का लेवल भी नहीं बढ़ने देता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी बहुत सेहतमंद फल है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीज नाशपाती भी खा सकते हैं।
3. सेब

हर किसी को पता है कि सेब फल सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। हालांकि सेब डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत सेहतमंद होता है। शुगर लेवल को भी सेब कंट्रोल करता है साथ ही कोलेस्ट्रोल को भी स्थिर रखने में मदद करता है।
4. अमरूद

डायबिटीज के लोगों के लिए अमरूद भी बहुत सेहतमंद होता है। इसके अंदर डायट्री फाइबर होता है। इसके अंदर ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है जो ब्लड शुगर काे कंट्रोल रखता है।
5. बेरी

एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा बेरी में बहुत भरपुर होती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए स्ट्राबेरी, रसबेरी, ब्लैकबैरी यह सारी सेहतमंद होती हैं। शरीर में शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में यह सभी फायदेमेंद होती हैं। इसके साथ ही एवाकाडो फल भी डायबिटीत के मरीजों के लिए अच्छा होता है।


Download Android App
Download iOS App



