हर व्यक्ति अपनी त्चचा की देखभाल के लिए स्किन से जुड़े प्रॉडक्ट का उपयोग करता है ताकि स्किन दमकती और चमकती रहे। लेकिन इन सब चीजों का इस्तेमाल करन के बाद भी लोगों के चेहरे पर दाग, धब्बे और झुर्रियां हो जाती हैं।

महंगे से महंगे प्रोड्क्ट्स भी चेहरे पर इन समस्याओं को दूर करने में लाभदायक नहीं होते हैं। आज हम आपको इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे। इन सुपरफूड्स का सेवन करने से त्वचा के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे। चलिए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में-
मेथी

मेथी सर्दियों में आती है। मेथी में कई पोष्क तत्व,खनिज, एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर के लिए अच्छे होते हैं। त्वचा की मृत कोशिकाओं को यह तत्व दूर करते हैं और साफ रखते हैं। त्वचा में कम उम्र में जो समस्याएं होती हैं उन्हें मेथी दूर करने में मददगार होती है। साथ ही चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करती है।
अंडे

अंडे त्वचा और बालों को हेल्दी रखते हैं। अगर आपकी भी त्वचा और बाल हेल्दी नहीं है तो नाश्ते में अंडों का सेवन करना आज से ही शुरु कर दें। प्रोटीन से कोशिकाएं बनती हैं और प्रोटीन की मात्रा अंडों में भरपूर होती है। चेहरे पर खूबसूरती ज्यादा समय तक बरकरार रखने में अंडे सहायक होते हैं।
एवोकाडो

विटामिन्स और खनिजों का सेवन करने से स्किन हेल्दी होती है। विटामिन्स और खनिज की भरपूर मात्रा एवोकाडो में पाई जाती है। त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में एवोकाडो मदद करता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड इसमें होता है और यह त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देता है।
दही

अक्सर आपने देखा होगा कि दही का उपयोग घरेलू नुस्खों में ज्यादा किया जाता है। दरअसल त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत रखने में दही सहायक होती है क्योंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। दाग-धब्बे, साइंस ऑफ एजिंग, रिंकल्स, मुंहासों आदि से दही छुटकारा दिलाती है।
बादाम

मेमोरी तेज करने के लिए ही बादाम सिर्फ लाभदायक नहीं होते। यह स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड के अलावा विटामिन ई भी बादाम में होता है। त्वचा की नई कोशिकाओं को बनाने में बादाम मदद करता है। चेहरे पर ग्लो भी बादाम से आता है।


Download Android App
Download iOS App



