मौत एक ऐसा सच है जिसे कोई भी संपूर्ण ब्रह्मांड की शक्ति टाल नहीं सकती है। इस दुनिया का कोई इंसान इस परम सत्य को झुठला नहीं सकता है। मगर यह बात भी सच है कि मौत आने से पहले इंसान को कुछ न कुछ संकेत अवश्य देती है। गरुड़ पुराण में ऐसा बताया गया है कि ये संकेत किसी भी तरह के हो सकते हैं। फिर भले ही सपनों के माध्यम हो या फिर आस-पास होने वाली घटनाओं के माध्यम हो। तो आज हम यहां 5 ऐसे सपनों के बारे में जानेंगे जो मृत्यु का संकेत देते हैं।
.jpg)
1.अगर ऐसा हो सपने में
सपने में ढोल नंगाडे बजते देखना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा सपना देखने वाले व्यक्ति या फिर उसके करीबियों को मानसिक तनाव का शिकार होना पड़ता है। वहीं सपने में किसी का मुंडन होते हुए दिख जाए तो यह भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा होने पर कुटुंब में किसी की मौत की खबर सुनने को मिल सकती है।

2.ऐसी महिला को देखना
सपने में किसी महिला को बिना कपड़ों के देखना अशुभ माना जाता है। सपने में निर्वस्त्र स्त्री के साथ संबंध बनाते हुए देखना भी मौत का संकेत होता है।
.jpg)
3.इस तरह की मूर्ति देखना
स्वप्न में भगवान के दर्शन होना अच्छा माना जाता है इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। लेकिन अगर आपको सपने में भगवान की टूटी हुई मूर्ति दिख जाए तो इसका संबंध कहीं से बुरी खबर आने का होता है।

4.सपने में पेड़ का गिरना
सपने में अचानक से किसी वृक्ष का गिर जाना अशुभ संकेत होता है। इसके साथ ही खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखना भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। ऐसा होना खुद की मृत्यु की ओर इशारा करता है।

5.किसी को सपने में दम तोड़ते हुए देख लेना
सपने में किसी को दम तोड़ते हुए देख लेना या फिर श्मशान का सपना आना भी मृत्यु के करीब होने की ओर इशारा करता है। माना जाता है कि ऐसे सपने बार-बार आएं तो समझ लेना चाहिए यह कुटुंब में ही किसी की मृत्यु की ओर संकेत करते हैं।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



