योगा कई बीमारियों के साथ-साथ आपको फिट भी रखता है। बड़े लोग भी अपने आपको फिट रखने के लिए योगा करते हैं लेकिन शायद आप नहीं जानते हैं कि बच्चों केे लिए भी योगा के पोज होते हैं जिससे वह भी अपने आपको फिट और सेहतमंद रख सकते हैं।

आप भी अपने बच्चे को डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रोल और मोटापे जैसे गंभीर समस्याओं से बचाना चाहते हैं तो उन्हें नियमित रूप से योग जरूर करवाएं। योगा से बच्चों की सेहत ही नहीं बल्कि उनका मानसिक विकास भी होगा। चलिए आपको बताते हैं बच्चों के योगासन के बारे में-
1. हैप्पी बेबी पोज

बच्चों का शरीर और दिमाग हैप्पी बेबी पोज करने से शांत रहता है। तनाव और थकान जैसी परेशानी से भी आप अपने बच्चे को इस योगासन से बचा सकते हैं। शरीर में लचीलापन भी इस योगासन होता है इसके साथ ही जोड़ांे का दर्द सही रहता है।
2. बटरफ्लाई पोज

बच्चों का दिमाग और शरीर रिलैक्स होता है इस बटरफ्लाई पोज से। इस योगासन से शरीर में ऊर्जा और इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसके साथ ही मेटॉलिज्म रेट भी योगासन शरीर में बढ़ता है।
3. स्नैक पोज योगासन

रीढ़ की हड्डियां इस योगासन से मजबूत बनी है साथ ही लचीलापन शरीर में आता है। इसके अलावा इस योगासन से फेफड़े भी सफाई होती है। दमा या फेफेड़े की परेशानी का खतरा इस योगासन से खत्म हो जाता है।
4. ट्री पोज योगासन

बच्चों में एकाग्रता इस योगासन से बढ़ती है। यह योगासन बच्चों के दिमाग और शरीर में बैलेंस बनाता है। बच्चों के अंदर सोचने-समझने की शक्ति को बढ़ाता है।
5. योगा के फायदे बच्चों के लिए

योग करने से बच्चों के शरीर में लचीलापन होता है। शरीर में रोग प्रतिरोध की क्षमता को बढ़ाता है जिससे शरीर में बीमारियों का खतरा पैदा नहीं होता है। इसके साथ ही बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। शारीरिक और मानसिक विकास भी योग से बच्चों में बढ़ता है। योग करने से बच्चे होशियार और समझदार बनते हैं।


Download Android App
Download iOS App



