कोरोना कहर: इन मासूम बच्चों को देख भी नहीं बना पाए सोशल डिस्टेंस तो शर्म करो

Summary :

वो कहते है न सीखने की कोई उम्र नहीं होती है,क्योंकि व्यक्ति हर उम्र में सीखता है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन है।

वो कहते है न सीखने की कोई उम्र नहीं होती है,क्योंकि व्यक्ति हर उम्र में सीखता है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन है। ऐसे में कई सारे लोग जो बेहतर तरह से सोशल डिस्टेंस बनाना सीख गए हैं। लेकिन इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अब तक भी यह सीख नहीं पाए। ऐसे में यह कुछ छोटे बच्चे जिनकी तस्वीर उन सभी लोगों के लिए एक अच्छा खासा सबक हैं, जिनको अब तक भी सोशल डिस्टेंस का मतलब समझ नहीं आ रहा हैं या फिर वो इसका पालन ही नहीं करना चाहते हैं। 
बच्चों की इस  सोशल डिस्टेंस वाली तस्वीर को तेलंगाना डीजीपी के ट्विटर पेज पर से शेयर किया गया हैं। इसमें वो लिखते हैं, महान लोग कहते हैं-वैसा इंसान बनों जैसा आप अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं। अब आपकी बारी इंस्पायर होने की।
क्या है इस फोटो में? 
दरअसल फोटो में पांच बच्चे चीज की दुकान पे खड़े दिख रहे हैं। खास बात यह सभी अलग-अलग घेरे में सोशल डिस्टेंस बनाते हुए खड़े हुए हैं। 
इस ट्वीट के जरिए लोगों ने अपने आस-पास के इलाकों में रहने वाले बच्चों के बारे में भी जानकारियां देते हुए वीडियो साझा किया और बताया इस तरह बच्चे मास्क पहनकर छत पर खेल रहे हैं।

वहीं इस तस्वीर में बच्चे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए खेतों में काम कर रहे हैं।

वैसे अब आपको भी इन बच्चों से कुछ सिखने की जरूरत हैं। इसलिए जितना हो सके सोशल डिस्टेंस का  पालन कीजिए और देश को कोरोना से बचाये।

Desk Team