हस्तरेखा ज्योतिष को जरूरी माना जाता है। इतना ही नहीं ज्योतिष विद्या कई शाखाओं में से एक विशेष मानी जाती है। हर इंसान की हथेली पर कुछ अलग-अलग चिह्न और लकीरे बनी होती हैं। इन्हीं लकीरों का अध्ययन कर लेने के बाद आप किसी भी व्यक्ति के स्वभाव,भूतकाल,भवष्यि और वर्तमान के बारे में बहुत सारी ऐसी बातें जान सकते हैं जिनसे आप अनजान होते हैं। वैसे हथेली पर जीवन रेखा,भाग्य रेखा,धन रेखा और कैरियर से जुड़ी बातें भी हस्तरेखा के जरिए पता चल जाती है। तो आइए आज हम आपको हथेली पर बनने वाली इन कैरियर रेखा के बारे में बताएंगे कुछ खास बातें।

1.हथेली पर मंगल और चंद्र अच्छा होने से इंसान एक बेहतर चिकित्सक बन सकता है।
2.अगर आपकी हथेली में भी शनि पर्वत ज्यादा उभरा हुआ है तो ऐसे में आपको सफलता जरूर मिलेगी। मगर उसके लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। यह लोग इंजीनियर,वैज्ञानिक या शोधकर्ता हो सकते हैं।
.jpg)
3.हथेली पर गुरू पर्वत का उभरा हुआ होने का मतलब आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे। आप इंजीनियरिंग,चिकित्सा,सराकारी क्षेत्र,राजनीति,शिक्षक इत्यादि क्षेत्रों में अपना कैरियर बना सकते हैं।
.jpg)
4.यदि आपके हाथ में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होते हुए शनि पर्वत पर जा रही है तो ऐसे में आप कुछ पब्लिक डोमेन वाला काम करेंगे। वैसे यह लोग अच्छे संगीतकार या कलाकार भी हो सकते हैं।
.jpg)
5.हाथों में शुक्र के बलवान होने से लोग कला,मीडिया या फिल्म के क्षेत्र में जाते हैं। ऐसे लोगों के हाथों में शुक्र का घेरा काफी बड़ा देखने को मिलता है।
.jpg)
6.हथेली पर भाग्य रेखा का सीढ़ीनुमा का आकार होना मनुष्य का अपने जीवन में कड़ी मेहनत से उच्च पदों को दर्शाता है।
.jpg)
7.जिस महिला का हाथ पतला और चपटा हुआ होता है और साथ में बुध पर्वत पर खड़ी रेखाएं हों,चंद्र-शुक्र पर्वत भी श्रेष्ठï हो तो ऐसी महिलाएं नर्स बनती हैं।
.jpg)
8..हाथ में गुरू पर्वत पर उभार के होने का मतबल होता है ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के चांस होते हैं। साथ ही आपके हाथ में रेखाएं जितनी साफ और कम कटी होंगी तो ऐसे में आपको ज्यादा संघर्ष करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



