लड़का हो या लड़की हर किसी की दिली ख्वाहिश होती है कि उसे उसके सपनों का राजकुमार/राजकुमारी मिले। मगर बुहत बार ऐसा कुछ हो नहीं पाता है। यदि आपके साथ भी कुछ ऐसे ही हालात हो गए हैं तो आपको भी आपका मनचाहा पार्टनर अवश्य मिल जाएगा,लेकिन इसके लिए आपको वास्तु में बताए गए कुछ उपाए जरूर करने होंगे जिनकी मदद से आपको अपना प्यार जरूर हासिल होगा।

1.हर किसी चीज को पेयर्स में रखें
भूल से भी अपने घर में चेयर,सोफा अलग-अलग नहीं रखें। ध्यान रखें हमेशा इन्हें पेयर्स में ही रखें। वास्तु के अनुसार सिंगल्स रखने का मतलब होता है कि आपको अकेले रहना पसंद है।

2.पैरों की दिशा का रखें ख्याल
वास्तु के अनुसार जब भी आप बेड पर लेटें तो आपके पैर कभी भी दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए। क्योंकि ये कमरे में आने वाली सकारात्मक ऊर्जा पर प्रभाव डालता है।

3.दीवार और बेड के बीच गैप
वास्तु के मुताबिक बेड और दीवार दोनों के बीच हमेशा गैप होना जरूरी होता है। इसके अलावा ध्यान रहे कि बेड के ठीक सामने वाली दीवार पर कोई तस्वीर नहीं लगी होनी चाहिए। ऐसा करने से आपका मन शांत रहेगा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ेगा।

4.नहीं लगाएं सूरज की तस्वीर
गलती से भी अपने बेडरूम में डूबते हुए सूरज की फोटो नहीं लगाएं,क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके साथ ही यह रिश्तों के लिए भी अच्छा संकेत नहीं होता है। ऐसे में आप शादी के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं तो आपको ऐसी तस्वीर बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए।



Download Android App
Download iOS App



