जैसे हर एक जगह अपने आप में कुछ खास होती हैं ठीक उसी तरह हर एक जगह का खाना भी अपने आप में कुछ खास होता हैं। हर जगह के खाने की एक स्पेशलिटी भी होती हैं। इसी संस्कृति की झलक उनके खान-पान और पहनावे में दिखाई देती है। कहीं मांसाहार तो कहीं शाकाहार प्रचलन में रहता है। कुछ जगहों पर तो सदियों पुराने पकवानों को आज भी बनाकर खाया जाता है लेकिन आज हम आपको जिस पकवान के बारे में बताने जा रहे हैं, वो शायद ही आपने कभी सुना हो।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी देश चीन में इस वक्त एक बेहद अजीबोगरीब डिश लोगों को परोसी जा रही है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये कोई जानवर का मांस या कीड़ा-मकोड़ा है, तो आप गलत हैं. इस बार यहां लोगों को सीधे नदी से निकाले गए कंकड़ फ्राई करके परोसे जा रहे हैं।
200 रुपये में खाइए मसालेदार कंकड़

जैसा कि आपको इस चीन के सोशल मीडिया पर 4 जून को शूट किए गए एक वीडियो की क्लिप दिखाई दे रही है। इसमें हुनान प्रांत की एक नाइट मार्केट में ये कंकड़ फ्राई किए जा रहे हैं। कंकड़ों को मिर्च, लहसुन, पर्पल पेरिला और रोज़मेरी के साथ अच्छे से स्टर फ्राई किया जा रहा है। फिर इसे प्लेट में डालकर 16 युआन यानि करीब 200 रुपये में बेचा जा रहा है। घबराइए नहीं, कंकड़ को खाना नहीं होता है लेकिन इसे मुंह में डालकर चूसते हैं मसालों के साथ इसका स्वाद लेते हैं, जो बेहद अजीब होता है।
खाने के बाद ले जाइए कंकड़ को घर
.jpg)
सबसे दिलचस्प चीज़ है कि खाने के बाद कंकड़ों को ग्राहक घर भी ले जा सकते हैं और अपने मनपसंद मसालों के साथ फ्राई करके बाद में भी खा सकते हैं। फूड स्टॉल चलाने वाले मज़ाक में कहते हैं कि ये पीढ़ी दर पीढ़ी चल सकते हैं। सोशल मीडिया पर लोग ये डिश देखकर दंग हैं और उन्होंने कहा ये डायटिंग के लिए परफेक्ट है। वहीं एक यूज़र ने तो लिखा इतने मसाले के साथ जूते का सोल भी फ्राई करें तो डिश बन जाएगी..!


Download Android App
Download iOS App



