फेसबुक पर बहुत सारे संबंध बनते-बिगड़ते आपने देखा होगा। बहुत से लोगों की प्रेम कहानी फेसबुक पर शुरू हुई और शादी करने तक पहुंच गई। लेकिन आज हम आपको एक दिलचस्प प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं जिसमें 2 व्यक्ति जो पिछले दो दशक से ऑनलाइन चैटिंग कर रहे थे और आपस में कभी नहीं मिले।
.jpg)
लेकिन एक दूसरे को देखते ही दोनों को प्यार हो गया और शादी करने का अचानक निर्णय लिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, मामला अमेरिका के डलास का है। 50 साल की ट्रेसी और 62 साल के चेरिल कारोबार के सिलसिले में इंटरनेट के माध्यम से जुड़े। धीरे-धीरे वे एक-दूसरे को जानने लगीं और फिर एक रिश्ता अपनी जगह लेने लगा। वर्षों तक चैट करने के बाद दोनों कभी नहीं मिले। लेकिन एक दिन, चेरिल ट्रेसी की एक तस्वीर देखकर उसकी दीवानी हो गईं।
कहा से शुरू हुई ये कहानी?
चेरिल ने कहा कि हम इतने वर्षों तक फेसबुक पर दोस्त रहे हैं। एक दूसरे से काफी दूर रहे और न ही कभी एक दूसरे को देखा। अब हम एक साथ हैं, शायद यहीं हमारी किस्मत थी। नौ साल पहले, ट्रेसी ने चेरिल के बिजनेस पेज पर पहली बार फॉलो करने के बाद पहली फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी।
.jpg)
ट्रेसी ने कहा कि पांच साल पहले तक हम सिर्फ एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट किया करते थे, लेकिन मैंने उसे एक संदेश भेजा और कहा कि मुझे उसका उत्साह पसंद है। हम मिलने से पहले ही एक-दूसरे को जानने लगे थे जिसमे सोशल मीडिया ने मदद की। उसके साथ मेरा एक ख़ास रिश्ता बन चुका था जो मुझे तब महसूस होने लगा।
भयंकर बर्फीले तूफान ने आख़िरकार दोनों को मिलवा दिया
लेकिन एक दिन दोनों बहुत करीब आ गए। डलास में भयंकर बर्फीला तूफान आया, और ट्रेसी अपने घर में कांपने लगीं। वह भूख से मर जाएगी उसकी हालत ऐसी थी। चेरिल ने उस क्षण को याद करते हुए कहा कि मैं फेसबुक पर थी और अचानक ट्रेसी का चेहरा मेरी न्यूज़ फीड पर आ गया।

लेकिन मैं हमेशा से जिस चेहरे को देखती थी ये वह नहीं था बल्कि यह एक नारंगी रंग की हुडी में नज़र आया और इतना ही नहीं चेहरा बिल्कुल साफ था। वह निराश थी। मैंने उसी अपने पास बुला लिया और मैं उसकी हालत देखकर सच में दंग रह गयी थी।
सबकुछ भुलाकर उसके साथ आगे बढ़ गई
चेरिल ने कहा कि वह कार से बाहर निकली और मेरी तरफ आने लगी। मैं उसे देखते ही मेरी बाहें उठाकर उसे गले लगाना चाहती थी। उसे मैं प्यार करने लगी। मेरे मन में बहुत कुछ था। मैं सोचती थी कि 60 साल की उम्र में यह सब व्यर्थ लगता है, लेकिन मैं सब कुछ भूलाकर उसके साथ चली गई। उसने एक दिन मुझे देखा और कहा कि मैं हमेशा से तुमसे प्यार करती रही हूँ। मैं भी ऐसा ही सुन्ना चाहती थी। बाद में, वैलेंटाइन डे पर ट्रेसी को उसके घर पर जाकर इजहार कर ही दिया।

गुलाब की पंखुड़ियों के बीच पियानो बज रहा था। उसने पूरे घर को इतना सुंदर ढंग से सजाया था कि मैं इससे सुंदर रात के बारें में सोच भी नहीं सकती थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। तीन बार विवाह किया। लास वेगास में एक शादी, एक आधिकारिक उत्सव और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण उत्सव अपने घर पर अकेले। चेरिल ने कहा कि यहीं पर हमें प्यार हुआ, इसलिए घर पर शादी की।


Download Android App
Download iOS App



