1 साल में अकेले साफ किए इस 70 साल की दादी ने 52 समुद्री किनारे

Summary :

अक्सर आपने लोगों को गंदगी को लेकर कई बातें कहते हुए सुनी होंगी। उफ्फ कितनी गंदगी है, कोई सफाई क्यों नहीं करता है, ये सरकार कुछ नहीं करती बस बातें करती है।

अक्सर आपने लोगों को गंदगी को लेकर कई बातें कहते हुए सुनी होंगी। उफ्फ कितनी गंदगी है, कोई सफाई क्यों नहीं करता है, ये सरकार कुछ नहीं करती बस बातें करती है। प्लास्टिक नदियों में फेंकने से कितने सारे जीव पमर गए, अब तो समंदर भी खतरे में आ गया है। 
यही सारी बातें हम सब गंदगी को देखकर करते हैं। लेकिन आज तक हमने खुद प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद नहीं किया है। 70 साल की Pat Smith से हमें बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। इस महिला ने पिछले 1 साल के अंदर 52 समुद्री तट को साफ कर दिया है।

ब्रिटेन के लाग इन्हें एक्शन नन कहते हैं

स्मिथ को ब्रिटेन के लोग एक्शन नन के नाम से बुलाते हैं। ब्रिटेन के 52 समंदर के किनारे स्मिथ ने 2018 में साफ किए हैं। स्मिथ पर्यावरण को स्वच्छ और खूबसूरत बनाने के काम में लगी हुई हैं। स्मिथ को यह प्रेरणा एक डॉक्यूमेंट्री से मिली थी। इसमें प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण के बारे में बताया गया था।  

बीच क्लिनअप प्रोजक्ट शुरू किया

स्मिथ ने कहा कि, अक्सर गंदगी देखकर लोग यही कहते हैं कि इसे कोई साफ क्यों नहीं करता है? इसी वजह से स्मिथ ने खुद इसकी शुरुआत करने का फैसला किया। उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट का नाम बीच क्लिनअप प्रोजेक्ट रखा जो समुद्र किनारों को साफ करेंगे। 

स्मिथ कर चुकी हैं 600 कंपनियों को प्रेरित

स्मिथ ने अभी तक 50 से ज्यादा समुद्री तटों को साफ कर दिया है और Cornwall  शहर की 600 कंपनियों को प्लास्टिक कम इस्तेमाल करने से भी प्रेरित किया है। इस समय वह प्लास्टिक-फ्री अपने शहर को बनाने में लगी हुई हैं। 

नहीं रूकूंगी मैं जबतक ताकत है

उन्होंने कहा यह सारी चीजें हम ही इस्तेमाल करते हैं जो हमारे ही समुद्री तटों को गंदा कर रहे हैं। इसे बचाना है हमें अपनी अगली पीढ़ी के लिए। मैं यही सोचकर इस काम में जुटी हूं, और जबतक मेरे अंदर ताकत है मैं रुकने वाली नहीं हूं। 

Desk Team