दुनिया वाकई हुनर और क्रिएटिविटी से भरपूर एक भण्डार हैं। लोग कहते हैं न कि पता नहीं भगवान् ने हमें क्यों ही दुनिया में भेज दिया हैं लेकिन इसके पीछे भी हमेशा कोई न कोई राज़ ज़रूर छिपा होता हैं जिसे समय आने पर भगवान् एक न एक दिन ज़रूर खोलते हैं। दुनिया में ऐसी कोई चीज़ नहीं हैं जिसको हम बदल कर एक ऐसा रूप न देदे जिसकी एक दिन कीमत करोडो में पहुंच सकती हैं। पर ज़रूरत हैं तो हमारे अंदर के छिपे हुए आर्टिस्ट को निकालने की।

बस ऐसे ही एक क्रिएटिव शख्स की इन दिनों काफी चर्चाए हो रही है। जी हाँ! एक शख्स ने टेक्सास के वीरान रेगिस्तान में अपने लिए एक गुफा खरीद ली। जी हाँ सही सुना आपने एक गुफा जहा शायद ही कोई आता-जाता होगा। जब उसने गुफा खरीदी, तब कई लोगों ने उसका मजाक बनाया था जोकि अक्सर लोग करते ही हैं। लेकिन आज इसी गुफा ने उसे करोड़पति बना डाला सोचिये सीधा करोड़पति। कैसे तो चलिए आइये जानते हैं ये चमत्कार हुआ तो हुआ कैसे?

इन दिनों सोशल मीडिया की एक साइट पर @summitbigbend बने अकाउंट पर इस शख्स ने अपनी अनोखी क्रिएटिविटी का एक अजूबा दिखाया। जी हाँ! उसने एक वीरान पड़े रेगिस्तान के बीच में एक गुफा को खरीद लिया। लेकिन उसने इस गुफा को एक आलीशान केव होटल में बदल दिया हैरान रह गए न? इसके रेंट से आज शख्स के पास इतना पैसा हैं कि उसके पास आज पैसों की कमी नहीं। जिस गुफा को उसने यूं ही कौड़ियों के दाम पर एक दिन खरीद लिया था, आज उसी की मदद से इस शख्स ने करोड़ों की कमाई कर खुद को बदलकर रख दिया।

अजूबा हैं ये केव होटल
होटल के मालिक और मेकर ने अपने शानदार केव होटल की कुछ झलकियां भी दिखाई। जिसे देखने के बाद लोग इसकी खूबसूरती से हैरान हैं कि ये कितना अनोखा पीस हैं। कैसे कोई एक चट्टान को काटकर कमरे के रूप में तब्दील कर सकता हैं। साथ ही साथ यहां हर वो एक सुविधा दी गई है जो किसी फाइव स्टार होटल में एक गेस्ट को प्रोवाइड होती है। आपको इस गुफा में एक किंग साइज बेड मिलेगा, साथ ही यहां काफी आलीशान फर्नीचर लगाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



