इस शहर ने लगाया भीख मांगने पर प्रतिबंध, भीख देने वालों पर होगी FIR

Summary :

इंदौर में भीख मांगने और देने पर सख्त प्रतिबंध, FIR की चेतावनी

अगर आपने भिखारियों पर दया दिखाई और उनको पैसे दिए तो आप जेल जाने के लिए तैयार हो जाएं

इंदौर प्रशासन ने शहर में भीख मांगने और देने की समस्या पर सख्त कदम उठाने का फैसला किया है

1 जनवरी से शहर में भीख देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी

यह घोषणा इंदौर कलेक्टर ने की, जिन्होंने इसे एक सामाजिक सुधार का कदम बताया

उन्होंने इंदौरवासियों से अपील की कि वे किसी भी व्यक्ति को भीख न दें

ऐसा करना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह पाप में भागीदार बनने जैसा है

कलेक्टर ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में भीख न दें

ऐसा करने से न केवल अवैध गिरोहों को बढ़ावा मिलता है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी जाता है

Team Desk