इस लड़की का वीडियो साल 2023 में देखा गया सबसे ज्यादा बार-This Girl's Video Was Viewed The Most Times In The Year 2023

इस लड़की का वीडियो साल 2023 में देखा गया सबसे ज्यादा बार, सूरत पर फिदा हुए लोग!

आज के समय जहां प्रत्येक शरीर के रंग को सुंदर माना जाता है वहीं आज भी आधे से ज्यादा आबादी ऐसी है जिनके लिए सुंदरता का अर्थ गोरा रंग होता है। जब सोशल मीडिया पर रिल्स स्क्रोल करते हुए कोई गोरी लड़की मेकअप करती है तो लोग उसे ‘आप बहुत सुंदर है, आपको मेकअप की जरूरत नहीं है’ लिखते है, वहीं जब एक ब्लैक ब्यूटी मेकअप की वीडियो बनाती है तो लोग उस महिला के रंग को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट्स करते है।

image 4708962

लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जो उन लोगों की बोलती बंद करने वाली है, जिनके लिए ब्लैक ब्यूटी उनके ब्यूटी स्टैंडर्ड्स में कहीं फिट नहीं बढ़ती है फिर भी उसने रिकॉर्ड बनाकर सबकों चौंका दिया है।

सबसे ज्यादा देखा गया वीडियो

एक एनफ्लुएंसर और मॉडल न्याडोली डेंग का वीडियो टिकटॉक पर साल 2023 में सबसे ज्यादा देखा गया। न्याडोली ने मार्च, 2023 में अपना एक मेकअप ट्यूटोरियल पोस्ट किया था। जिसे अब तक 504 मिलियन ये भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और ये टिकटॉक वीडियो की लिस्ट में टॉप पर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nyadollie (@nyadolliee)

न्याडोली एक गहरे काले रंग की लड़की है, जो इसमें मेकअप करना सिखा रही है। इंस्टाग्राम पर भी उसने ये वीडियो शेयर किया था, जिसे यहां लाखों बार देखा जा चुका है।

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

न्याडोली ने वीडियो में बताया कि वह अपने चेहरे पर अलग-अलग कंपनियों के प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रही है। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स उसक मेकअप की तारीफ करते हुए नहीं रुक रहे हैं।

image 8636827

 

एक यूजर लिखता है, आप बहुत खूबसूरत है आपको मेकअप की जरूरत नहीं है। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी स्किन बहुत सुंदर है। बता दें, न्याडोली अपने इंस्टाग्राम पर भी मेकअप से जुड़े वीडियो शेयर करती रहती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।