सजावटी के सामान की तरह दिखने वाली इस गोल्डन बॉल का है हजारों साल पुराना इतिहास, सुनकर हो जाएंगे हैरान

Summary :

वीडियो में सुनहरे रंग की नजर आ रही ये चीज एक चट्टान का टुकड़ा है. चट्टान भी कोई ऐसी वैसी नहीं, बल्कि सैकड़ों साल पुरानी है. इतिहास के पन्नों से निकली ये चट्टान उस समय की है, जब डायनासोर भी पृथ्वी पर नहीं थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने अपने हाथ में मेटल बॉल की तरह कुछ पकड़ा हुआ है। वीडियो में नजर आ रही ये चीज देखने में तो ये किसी मेटल से बना खूबसूरत सजावटी सामान नजर आता है या फिर किसी जीव का अंडा लग रहा है। मगर वीडियो में नजर आ रही इस चीज की सच्चाई कुछ और ही है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में सुनहरे रंग की नजर आ रही ये चीज एक चट्टान का टुकड़ा है। चट्टान भी कोई ऐसी वैसी नहीं, बल्कि हजारों साल पुरानी है। जी, हां इतिहास के पन्नों से निकली ये चट्टान उस समय की है, जब डायनासोर भी पृथ्वी पर नहीं थे। वायरल हो रहे इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि, गोल्डन कलर का गोलाकार सी बॉल की तरह दिखने वाले इस चट्टान के टुकड़े को खोलने पर ये किसी जीव के अवशेष सा नजर आता है।
कहा जाता है कि सैकड़ों साल पहले एक समुद्री मोलस्क के मारे जाने के बाद ये, धीरे-धीरे कुछ अलग रूप में तैयार हो गया। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में भी लिखा है कि, ‘ये पॉलिश की गई चट्टान लोहे के पाइराइट का एक टुकड़ा है: 180 मिलियन वर्ष पहले, भूमि पर रहने वाले सबसे प्रसिद्ध डायनासोरों के अस्तित्व में आने से भी पहले, एक समुद्री मोलस्क मर गया और धीरे-धीरे ये अम्मोनी बन गया।’  

ट्विटर पर इस वीडियो को करीब 3 लाख 75 हजार बार देखा जा चुका है और 3800 से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस वीडियो को अबतक सारे मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है और लोग इस अजीब-गरीब चट्टान के टुकड़े को देखकर काफी हैरान है और अपनी हैरानी को सोशल मीडिया यूजर्स कॉमेंट सेक्शन में खूब जाहिर भी कर रहे हैं। 
इस वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहें हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यहीं जीवन भर की खोज है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘वाह.. कितना सुंदर दिखता है।’ जबकि तीसरे ने लिखा, ‘ये हमारी पृथ्वी की एक यादगार चीज है।’ एक अन्य यूजर ने कॉमेंट कर लिखा, ‘ये हमेशा एक अम्मोनीट था। ये धीरे-धीरे जीवाश्म बन गया।’

Desk Team