आकाशीय बिजली का ये खौफनाक मंजर कैमरे में हुआ कैद, कार के सामने का नजारा देख छूट जाएंगे पसीने

Summary :

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं। तभी एकदम से आकाशीय बिजली जमीन पर गिरती है और एक जोरदार ब्लास्ट होता है। वीडियो में दिख रहा नजारा इतना डरावना है कि इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

भारत के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश हो रही है और बारिश की वजह से ही कई इलाके पूरी तरह पानी में डूब गए है। कुछ इलाकों में तो बाढ से हालात काफी खराब हो चुके हैं और लोगों की मुश्किलें भी बहुत बढ़ गई है। भारी बारिश के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर आकाशीय बिजली गिरने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो काफी खौफनाक है।
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा खतरा आसमानी बिजली का होता है, जो कभी-भी किसी की भी मौत का कारण बन सकती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर जो आकाशीय बिजली गिरने का वीडियो सामने आया है, वो इतना डरावना है कि इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और जो भी इस वीडियो को देखकर रहा है उसकी हालत खराब हो जा रही है।

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर गाड़ियां चल रही हैं। तभी अचानक से आकाशीय बिजली जमीन पर गिरती है और एक जोरदार ब्लास्ट होता है। वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि ब्लास्ट कितनी जोरदार तरीके से हुआ। जैसे किसी ने बम फेंका हो। सोचिए अगर उस वक्त वहां कोई व्यक्ति खड़ा होता तो उसका क्या हाल होता। 
हालांकि अभी तक इस वीडियो को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब ये तो नहीं मालूम कि इस घटना में किसी को नुकसान पहुंचा या नहीं, लेकिन इतना जरूर कहां जा सकता है कि आकाशीय बिजली का ये रूप बहुत भयावह था। वैसे अब तक कई ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें बिजली गिरने के कारण लोगों की मौत हो गई हो। इसी वजह से आकाशीय बिजली के चलते ही भारी बारिश के दौरान लोगों को बाहर न जाने की सलाह दी जाती है। 

Desk Team