ट्रेन में इस तरह बनती है चाय, वायरल वीडियो देख लोगों की खुली रह गई आँखें

Summary :

Train Chai Viral Video : भारतीय ट्रेनों में अक्सर लोग विक्रेताओं द्वारा बेची जाने वाली “चाय” की आवाज़ सुनते हैं। यह चाय यात्रियों के लिए सफर को और अधिक आरामदायक बनाने में मदद करती है। हालांकि, सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुए एक वीडियो ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में दो कर्मचारियों को ट्रेन के फर्श पर चाय बनाते देखा जा सकता है। वे स्टील के बर्तन में ढेर सारा दूध उबालने के लिए वॉटर बॉयलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी सब के दौरान एक यात्री ने इस दृश्य को रिकॉर्ड किया (Train Chai Viral Video)…

Train Chai Viral Video

Train Chai Viral Video : भारतीय ट्रेनों में अक्सर लोग विक्रेताओं द्वारा बेची जाने वाली “चाय” की आवाज़ सुनते हैं। यह चाय यात्रियों के लिए सफर को और अधिक आरामदायक बनाने में मदद करती है। हालांकि, सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुए एक वीडियो ने कई लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में दो कर्मचारियों को ट्रेन के फर्श पर चाय बनाते देखा जा सकता है। वे स्टील के बर्तन में ढेर सारा दूध उबालने के लिए वॉटर बॉयलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी सब के दौरान एक यात्री ने इस दृश्य को रिकॉर्ड किया (Train Chai Viral Video) और कर्मचारियों से पूछा कि ये क्या हो रहा है उसी समय वीडियो वहीं समाप्त हो जाता है। चाय कैसे बनाई जा रही है और इसमें साफ-सफाई की कमी को लेकर कई लोग रेलवे की आलोचना करते दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखिए रेलवे का वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit_mehani (@rohit_mehani)

Courtesy : वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @rohit_mehani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rohit_mehani नाम के शख्स ने 3 जनवरी को शेयर (Train Chai Viral Video) किया था। कैप्शन में उन्होंने कहा कि- इसे रोकने की जरूरत है। जबकि वीडियो पर टेक्स्ट लिखा है कि ऐसे इंडियन रेलवे आपको चाय सर्व करता है। वीडियो को बहुत से लोगों ने देखा और पसंद किया है। वीडियो को अब तक 34.8 मिलियन (3 करोड़ से अधिक) व्यूज और 4 लाख 48 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि दो हजार से अधिक यूजर्स ने कमेंट कर अपने रिएक्शंस (Train Chai Viral Video) भी दिए हैं।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Train Chai Viral Video
Train Chai Viral Video

एक शख्स ने लिखा कि यह पक्का उत्तर भारत (Train Chai Viral Video) होगा। दूसरे ने कहा- आपको ये सवाल रेलवे कर्मचारी से नहीं बल्कि रेल मंत्री से पूछने चाहिए। जबकि कुछ यूजर्स ने पूछा कि वॉटर बॉयलर (Train Chai Viral Video) से क्या दिक्कत है? कुल मिलाकर इस मुद्दे पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है। आप इस वीडियो के बारें में क्या सोचते हैं? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma