वंदे भारत ट्रेन में इस आदमी को सेल्फी लेना पड़ा भारी, किया 200 किलोमीटर का सफर, कटा फाइन

Summary :

लोग सोशल मीडिया पर अपने हर पल पल की जानकारी देते रहते हैं इसके लिए वह सेल्फी और फोटो का इस्तेमाल करते हैं लेकिन एक शख्स को ट्रेन के अंदर सेल्फी लेना काफी ज्यादा भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब ज्यादा वायरल हो रहा हैं। दरवाजा ऑटोमेटिक होने के कारण बंद हो गया जिसकी वजह से वह नीचे नही उतर पाया। उसको उतरने के लिए अगले स्टेशन का इंतजार करना पड़ा

भारतीय रेल की नई एक्सप्रेस वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों के अंदर खूब रोमांच भरा हुआ है आजकल हर मामले में अपडेट रहने वाले लोग सोशल मीडिया पर अपने हर पल पल की जानकारी देते रहते हैं इसके लिए वह सेल्फी और फोटो का इस्तेमाल करते हैं लेकिन एक शख्स को ट्रेन के अंदर सेल्फी लेना काफी ज्यादा भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब ज्यादा वायरल हो रहा हैं। 
दरअसल ये आंध्र प्रदेश का मामला बताया जा रहा है जिसमें एक शख्स वंदे भारत ट्रेन में सेल्फी लेने के लिए चला जाता है|  ट्रेन आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के राजमुंद्री रेलवे स्टेशन के पास रुकी हुई थी। सेल्फी लेने के लिए चढ़ा शख्स सेल्फी तो ले लेता है लेकिन सेल्फी लेने के बाद जब ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगा तो ट्रेन के दरवाजे अचानक से बंद हो जातें है। आदमी ने अपनी पूरी कोशिश कर ली लेकिन दरवाजा ऑटोमेटिक होने के कारण बंद हो गया जिसकी वजह से वह नीचे नही उतर पाया। उसको उतरने के लिए अगले स्टेशन का इंतजार करना पड़ा। जिसकी दूरी लगभग 200 किलोमीटर दूर विजयवाड़ा थी। 

ट्रेन का दरवाजा ना खुलने की वजह से ट्रेन के अंदर मौजूद टीटी को बुलाता है लेकिन टीटी दरवाजा खोलने से मना कर देता है। साथ ही इस आदमी से टीटी द्वारा टिकट मांगे जाने पर टिकट नहीं होने पर फाइन भी काट दिया गया। इस वीडियो को ट्विटर पर डॉ. किरण कुमार करलापु नाम के युजर ने शेयर किया हैं इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

Desk Team