इस शख्श ने ‘भगवान’ के रूप में #BottleCapChallenge किया पूरा, लोगों ने की तारीफ

Summary :

इन दिनों बोतल कैप चैलेंज चल रहा है। सितारों से लेकर आम आदमी तक यह चैलेंज पूरा कर रहा है। ऐसे ही एक शख्स ने इस चैलेंज को एक अनोखे स्टाइल में पूरा किया है।

इन दिनों बोतल कैप चैलेंज चल रहा है। सितारों से लेकर आम आदमी तक यह चैलेंज पूरा कर रहा है। ऐसे ही एक शख्स ने इस चैलेंज को एक अनोखे स्टाइल में पूरा किया है। जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस शख्स ने भगवान के रूप में इस चैलेंज को पूरा किया है।
 इस शख्स ने बिल्‍कुल भगवान की तरह चमत्कार करके बोतल का ढक्कन खोला है। जहां पर लोग हाथ, लात और कहीं और तरीके से इसे पूरा कर रही है। वहीं इस शख्स ने ऐसा करके लोगों को एक नए तरीके से पूरा करने का चैलेंज दे दिया है। 

यहां देखें वीडियो

फेसबुक पेज पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। बता दें कि टिकटॉक के लिए यह वीडियो बनाया गया है। इस वीडियो को अब तक 6 हजार से ज्यादा शेयर कर चुके हैं। 4 हजार लाइक्स इस वीडियो को मिले हैं और कमेंट्स भी लोगों ने किए हैं। 

इस वीडियो में ऐसा क्या है?

इस वीडियो में देखकर पता चला रहा है कि यह शख्स भगवान की पौशाक पहनी हुई है। इस शख्स ने भगवान की ही तरह बहुत सोने पहन रखे हैं। इसके अलावा शख्स ने सिर पर भगवान की तरह मुकुट भी पहन रखा है। इस शख्स ने बोतल खोलने के लिए लात नहीं बल्कि तथात्सु बोल कर ढक्कन खोला है। इस शख्स का नाम वैभव है। 

इन सब सितारों ने किया है यह चैलेंज

बोतल कैप चैलेंज आखिर क्या है?

इस चैलेंज को आपको बिल्कुल गोल घूमकर बातल का ढक्कन खोलना होता है। इसका यह मतलब है कि बोतल जगह पर रखी रह जाए और इसका ढक्कन दूर जाकर गिरे। अब यह रूल खत्म हो गया है और लोग इस चैलेंज को अलग लेवल पर ले गए हैं। 

Desk Team