एक साथ 38 कुत्तों को टहलाकर इस शख्स ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वायरल पोस्ट

Summary :

World Record: मिशेल रूडी, जो एक डॉग लवर हैं, ने हाल ही में सबसे अधिक कुत्तों को एक साथ टहलाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में कौन नहीं जानता। इस पुस्तक में लोगों की अनोखी उपलब्धियों को दर्ज किया जाता है। इसमें अपना नाम शामिल कराने के लिए लोगों को कुछ ऐसा करना होता है जो पूरी दुनिया में किसी ने न किया हो। अगर कोई ऐसा करने में सफल होता है, तो उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है। हाल ही में, मिशेल रूडी नाम के एक व्यक्ति ने इस किताब में अपना नाम दर्ज कराया है क्योंकि उसने एक साथ 38 कुत्तों को टहलाने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

शख्स ने एक साथ टहलाए 38 कुत्ते

मिशेल रूडी, जो एक डॉग लवर हैं, ने हाल ही में सबसे अधिक कुत्तों को एक साथ टहलाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड 36 कुत्तों के साथ बनाया गया था, जिसे एक दक्षिण कोरियाई व्यक्ति ने 5 सितंबर को स्थापित किया था। लेकिन अब मिशेल ने उस रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने सोशल मीडिया पर मिशेल की तस्वीर साझा की है, जिसमें बताया गया है कि उसे सभी कुत्तों को लगभग 1 किमी (0.6 मील) तक ले जाना था, और सभी कुत्तों के गले में पट्टा था।

Source: @GWR

शख्स ने इस तरह जताई खुशी

मिशेल ने जिन कुत्तों को टहलाया था वे सभी कुत्ते आवारा थे, जिन्हें KK9R नामक एक एजेंसी ने शेल्टर होम में रखा था। रिकॉर्ड बनाने के बाद, मिशेल ने कहा कि वह इतने सारे कुत्तों के साथ खेलने के लिए बेहद उत्साहित थे। ये सभी कुत्ते शानदार हैं और अच्छे घर के हकदार हैं, उन्हें बस थोड़े प्यार की जरूरत है। मिशेल का उद्देश्य यह था कि लोग उन कुत्तों को गोद लें, जिनके साथ उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अक्सर अपने सोशल मीडिया पर ऐसे अनोखे कारनामों के वीडियो और तस्वीरें साझा करता है, जो लोगों को हैरान कर देते हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।