रास्ते में चलते हुए यदि हम सभी को कहीं पैसे मिल जाए तो खुशी होती ही है।म सभी को कभी न कभी सड़क चलते रास्ते पर गिरे हुए पैसे मिले होंगे। कई बार नोट या कई बार सिकके के रूप में यह पैसे हमें मिलते हैं। अक्सर जब ऐसा होता है तो हम उलझन में आ जाते हैं कि आख़िर सड़क पर मिले उस पैसे का क्या किया जाए? उन्हें सड़क पर ही पड़े रहने दिया जाए? पर ज्यादातर लोग इसे माँ लक्ष्मी का अपमान समझ कर सड़क पर गिरे पैसे उठा ही लेते हैं।

रास्ते पर मिला नोट अथवा सिक्का दोनों ही अलग-अलग संकेत देते हैं। यदि आप किसी काम से जा रहे हैं तब आपको पैसे गिरे मिलते हैं तो इन्हें रखने का अलग तरीक़ा होता है और यदि काम से लौटते वक़्त पैसे गिरे पड़े मिलते हैं तो इसे रखने का अलग तरीक़ा होता है। इसे रखने के तरीके से ही उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
यदि रास्ते में आपको सिक्का गिरा मिलता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके पुर्वज आपको आशीर्वाद दे रहे हैं उनका आशीर्वाद आपके साथ है। यह इस बात का संकेत भी देता है कि आप जिस काम के लिए प्रयासरत है वह जल्दी ही पूरा होगा, पूरी लगन और मेहनत से कार्य करें, किसी के अनिष्ट न करें, आपके पूर्वजों की कृपा आप पर बनी रहेगी।
यदि रास्ते में आपको नोट पड़ा मिलता है तो यह इस बात का संकेत हैं कि आपके मन विचारों की अधिकता होने के कारण आप मानसिक दबाव और उलझन मेहसूस कर रहे हैं। यह संकेत देता है कि आपको अपनी आत्मा कि आवाज़ सुनने की आवश्यकता है। इस नोट के जरिये आपके पितर आपको सही राह पर आगे बढ़ते रहने का संकेत देते हैं, आपको ख़ुद पर भरोसा करके आगे बढ़ने की ज़रूरत है।
कहते है कि रास्ते में मिला धन अपने प्रियजनों का प्यार भी हो सकता है जो आपसे दूर जा चुके हैं। पर इस बात का ध्यान रखे कि अचानक से मिले हुए धन का इस्तेमाल कभी भी अपने दैनिक खर्चों में ना करें। अगर आप राह में मिले धन का इस्तेमाल मौज-मस्ती में करते हैं तो कहीं ना कहीं आगे चलकर आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप इस धन का इस्तेमाल जरुरत मंद को देकर भी कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



