दुनिया में कई लोग हैं ऐसे ही कई तरह की उनकी सोच भी है। देश इनकी मिली-जुली सोच के साथ तो बना हुआ हैं। किसी का शौक होता हैं बहुत खाना, तो किसी को बहुत पसंद होता हैं बजाना। तो कोई होता हैं देश में मूवीज़ का दीवाना। ऐसे ही सोच के साथ लोग मिलकर बनते हैं लेकिन कभी-कभी कुछ शौक इतने अजीब होते हैं जिनके बारे में सुनकर भी आप अपने कानो पर विश्वास नहीं कर पाते हैं कि क्या ऐसा भी शौक कोई पाल सकता हैं? तो चलिए आज ऐसे ही अजीबो-गरीब शौक रखने वाली एक महिला के बारे में हम आपको बताएँगे।
26 साल की एक महिला को शौक है प्रेगनेंट होने का सुनिए-सुनिए ज़रा पूरी बात सुनिए! उसे बच्चे पैदा करना इतना पसंद है कि खुद पहले से ही 3 बच्चो की माँ होने के बाद अब वो दूसरों के बच्चे भी पैदा कर रही है। क्यों लग गया न झटका? आपको सुनकर ये ज़रा अजीब लग रहा होगा लेकिन येसेनिया लैटोर नाम की महिला को प्रेग्नेंसी का शौक है और ये एकदम सच हैं।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, येसेनिया की उम्र 26 साल है और साथ ही वो पूरे 5 साल और 3 साल के दो बच्चों की मां हैं। उनका एक मिसकैरेज भी हो चुका है जिसके बावजूद भी उन्हें प्रेग्नेंसी से ज़रा भी डर नहीं लगता हैं बल्कि उन्हें ये अच्छा लगता हैं। उन्हें बच्चे पैदा करना इतना पसंद है कि अपना परिवार पूरा होने के बाद अब वो दूसरों के बच्चे को जन्म दे इस दुनिया में ला रही हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि उनके पति को भी अपनी पत्नी के इस अजीब शौक से कोई ऐतराज़ नहीं है बल्कि वो उनका ऐसा करने में साथ देते हैं।
दूसरो के बच्चे पैदा करने का रखती हैं शौक
ये सिर्फ उनका अकेली का फैसला नहीं था बल्कि येसेनिया ने अपने पार्टनर 27 साल के ट्रे मुरे से बातचीत करने के बाद ही यह तय किया कि वो दूसरे कपल्स के लिए बच्चों को जन्म देंगी। उनके सरोगेट मदर बनने के फैसले को उनके पार्टनर ने भी अपनी पूरी सहमति के साथ सपोर्ट किया। जिसके बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में जल्दी सफलता प्राप्त कर ली और एक कपल को माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त करवाया। बच्चे के माता-पिता से उन्होंने अच्छा संबंध बनाकर रखा हुआ था। अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाली येसेनिया बताती हैं कि मिसकैरेज के वक्त ही उन्होंने महसूस किया कि बच्चे पैदा करना इस दुनिया में आसान बात नहीं है। बहुत से लोगों के साथ ऐसा होता है और वे उनकी मदद करना चाहती थीं ऐसा करने से उन्हें ख़ुशी मिलती हैं।
पति ने भी किया फुल सपोर्ट
उनके इस बड़े फैसले में उनके पार्टनर ट्रे मुरे ने भी उनका पूर्ण रूप से साथ दिया। साल 2021 में येसेनिया ने सरोगेट मदर बनने का फैसला लिया था और आज भी वह कई लोगो को माता-पिता बनने का सुख देती हैं। शुरुआत में तो वह खुद भी अपने इस फैसले पर नर्वस थी लेकिन बाद में उन्हें हिम्मत आती गई। वे बताती हैं कि 10 में से एक परिवार को सरोगेट्स की ज़रूरत है लेकिन उन्हें वह मिलतीं नहीं। ऐसे में वे जिन परिवारों के लिए बच्चों को जन्म देती हैं, उनसे एक अनोखा रिश्ता भी बनाकर रखती हैं। लोग भी उन्हें बच्चा मिलने के बाद तरह-तरह के गिफ्ट्स देते हैं और उन्हें खुश रखने के लिए हर एक प्रयास करते नज़र आते हैं। वे भी उनके साथ हमेशा जुड़े रहना चाहती हैं।