यदि आप भी कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको अपने नाश्ते में ओट्स या दलिया जरूर खाना चाहिए। साथ ही आप दलिये में इन तीन चीजों को मिला लें तो आपका कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम होने लगेगा और हमेशा कंट्रोल रहेगा। दरअसल, बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़े रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे का खतरा बढ़ा देता है। इसके अलावा गलत खान-पान और आरामदायक लाइफस्टाइल के साथ एक्सरसाइज नहीं करने की आदत कोलेस्ट्रॉल का मरीज बना देती है। वहीं इसके जिम्मेदार मोटापा, डायबिटीज, और जंक फूड होते है।

दलिया खाए
बेशक आपके कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे कोई भी वजह हो, मगर आप इससे अपना बचाव करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नाश्ते में दलिया खाना शुरू कर देना चाहिए। दलिया में अगर आप तीन चीजों में से किसी एक को भी मिलाकर खाना शुरू कर दें तो आपका वेट ही नहीं कोलेस्ट्रॉल भी तेजी से कम होगा। दलीय में बीटा-ग्लूकन फाइबर पाए जाते हैं। जो बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम कर स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं।

ब्लूबेरी

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप ब्लूबेरी को अपने सुबह के दलिया में मिलाकर खा सकते हैं। दरअसल, बेरीज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते हैं। जो कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को बेहतर बनाते हैं। ब्लू बेरीज के साथ आप स्ट्रॉबेरी भी यूज कर सकते हैं।
दालचीनी

मसाले के रूप में इस्तेमाल किये जाने वाली दालचीनी को दलिया में मिक्स करके खाने या इसका पाउडर के यूज से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है। कई अध्ययनों में दालचीनी को खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए प्रभावी बताया गया है।
अखरोट

सूखे मेवों में से एक सबसे फायदेमंद होता है अखरोट। इसमें विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसको दलिया में मिक्स करके खाने से उसकी शक्ति को दोगुना कर सकते हैं। कहा जाता है, रोजाना लगभग आधा कप अखरोट खाते हैं, उन्हें खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।


Download Android App
Download iOS App



