रोटी ना केवल इंसान की भुख मिटाती है बल्कि इंसान के जीवन की बहुत सी परेशानी भी दुर करती है जी हा् दोस्तों अनुसार, कुंडली से जुड़े तमाम ग्रहों के दोषों को दूर करने के लिए रोटी से जुड़े उपाय बताए गए हैं। महज एक रोटी का दान कर आप अपनी जिंदगी की कई सारी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

दिन की पहली रोटी का उपाय
घर की रसोई में पहली रोटी सेंकने के बाद उसमें शुद्ध घी लगाकर चार टुकड़े कर लें और चारों टुकड़ों पर खीर अथवा चीनी या गुड़ रख लें। इसमें से एक को गाय को ,दूसरे को कुत्ते को, तीसरे को कौवे को और चौथे को किसी भिखारी को दे दें। इस उपाय के तहत गाय को रोटी को खिलाने से पितृदोष दूर होगा, कुत्ते को रोटी खिलाने से शत्रुभय दूर होगा, कौवे को रोटी खिलाने से पितृदोष और कालसर्प दोष दूर होगा और अंतिम रोटी का टुकड़ा किसी गरीब या भूखे को भोजन के साथ खिलाने से आर्थिक कष्ट दूर होंगे और बिगड़े काम बनने लगेंगे।
रात की अंतिम रोटी का उपाय
ग्रहों की अशुभता को दूर करने के लिए रात के समय बनाई जाने वाली अंतिम रोटी पर सरसों का तेल लगाकार काले कुत्ते को खाने के लिए दें। यदि काला कुत्ता न खाए या न उपलब्ध हो तो किसी दूसरे कुत्ते को खिलाकर इस उपाय को कर सकते हैं।
करियर में कामयाबी पाने के लिए
आपको अगर नौकरी नहीं मिल रही है तो किसी दो रंग वाले कुत्ते को रोटी खिलाएं। रोटी से जुड़े इस टोटके को करने से आपको जल्दी ही आपकी मन पसंद नौकरी लग जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



