Traffic control video : सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसी वीडियो दिख जाएगी जिसे देखने के बाद आपका दिन तो बन ही जाएगा। कई लोग सोशल मीडिया पर अपने टैलेंट को पेश कर वायरल हो जाते है। तो वहीं कुछ लोग अपनी डांस की वीडियो से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाते है। ऐसे में सोशल मीडिया पर बरेली का एक वीडियो वायरल (Traffic control video) हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे, वाह! क्या अंदाज है
अपने अंदाज के लिए वायरल हुआ होमगार्ड
बरेली में ट्रैफ़िक कंट्रोल में लगे होमगार्ड का यह अन्दाज़ ख़ूब वायरल हो रहा है… pic.twitter.com/pQP1ZlOfMy
— काव्य कुटीर (@KavyaKutir) July 3, 2024
Courtesy : @KavyaKutir
फिल्हाल सोशल मीडिया पर होमगार्ड (Homegaurd) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बरेली में एक होमगार्ड ट्रैफिक (Traffic control video) को अपने अंदाज में कंट्रोल करता हुआ दिखाई दे रहा है। डांस करते हुए वाहनों को जाने या रुकने के लिए कह रहा है। इस शख्स का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई लोगों ने होमगार्ड (Homegaurd) के इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
लोगों ने जमकर की तारीफ
जनपद बरेली सैटेलाइट तिराहे पर होमगार्ड गार्ड श्री दुर्गेश वशिष्ठ अपने विशिष्ट तरीके से यातायात का कुशल संचालन करते हुए! @adgzonebareilly @bareillypolice @igrangebareilly @shivrajspup @uptrafficpolice pic.twitter.com/N8utLfW9Ez
— Traffic Police Bareilly (@bareillytraffic) June 29, 2024
Courtesy : @bareillytraffic
इसे बरेली की ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन (caption) में लिखा गया है कि ‘जनपद बरेली सैटेलाइट तिराहे पर होमगार्ड गार्ड दुर्गेश वशिष्ठ अपने विशिष्ट तरीके से यातायात का कुशल संचालन करते हुए’। इसी को लेकर लोग भी अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया (Traffic control video) दे रहे हैं। एक ने लिखा- वाह क्या बात है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत खूब। किसी अन्य यूजर ने लिखा- अपन काम में रुचि होनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



