आपने आज तक अगल-अलग चीजों के बारे में सुना होगा पर के आपने कभी ये सुना है कि कोई आदमी पानी के निचे रहता होगा। अगर आपका उत्तर नहीं है, तो आज की खबर को पूरा पढ़े। फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने 74 दिनों तक बिना दबाव के पानी के भीतर रहने के बाद एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जानकारी के अनुसार अभी वो पूरा नहीं हुआ है।
.jpg)
रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्लोरिडा के लार्गो में एक लॉज जूल्स अंडरसीज है जो 30 फीट गहरे लैगून के तल पर स्थित है। इस जूल्स के अंडरसीज लॉज में जोसेफ डिटुरी नाम के शख्स ने 74वें दिन एक व्यक्ति के सबसे लंबे समय तक पानी के भीतर रहने का विश्व रिकॉर्ड टूट गया। पिछला विश्व रिकॉर्ड दो अन्य प्रोफेसरों द्वारा स्थापित किया गया था, जो दोनों 73 दिनों तक पानी के भीतर रहे थे। जोसेफ की योजना 9 जून तक लॉज में रहकर इसे 100 दिन करने की है।

प्रोफेसर ने रविवार को ट्वीट किया, “खोज के लिए जिज्ञासा ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। पहले दिन से मेरा लक्ष्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करना, समुद्र के नीचे जीवन का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों का साक्षात्कार करना और यह सीखना है कि मानव शरीर कैसे काम करता है”। रिपोर्ट में बताया गया जोसेफ लॉज में रहने के दौरान जोसेफ इस बात का अध्ययन कर रहे हैं कि लंबे समय तक अत्यधिक दबाव में रहने पर मानव शरीर कैसे प्रतिक्रिया करता है। हलाकि वो हल्का वर्कआउट करके खुद को एक्टिव रखते है और प्रोटीन से भरे भोजन भी करते है।

आपको बता दे जोसेफ एक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट हैं और एक सेवानिवृत्त अमेरिकी नौसेना अधिकारी हैं। उन्होंने ने कहा “रिकॉर्ड एक छोटा सा टक्कर है और मैं वास्तव में इसकी सराहना करता हूं। मैं इसे प्राप्त करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं, लेकिन हमारे पास अभी भी करने के लिए और अधिक विज्ञान है”।

उनका मिशन, जिसे ‘प्रोजेक्ट नेप्च्यून’ नाम दिया गया है, शैक्षिक आउटरीच के साथ-साथ चिकित्सा और महासागर अनुसंधान को जोड़ता है। यह समुद्री संसाधन विकास फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया था। दिन-प्रतिदिन के अध्ययन में शरीर विज्ञान में दैनिक प्रयोग शामिल हैं ताकि यह निगरानी की जा सके कि मानव शरीर अत्यधिक दबाव के दीर्घकालिक जोखिम पर कैसे प्रतिक्रिया करता है।

जोसेफ के शोध के आउटरीच हिस्से में समुद्र के नीचे अपने डिजिटल स्टूडियो से ऑनलाइन कक्षाएं और प्रसारण साक्षात्कार शामिल हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, वह पिछले 74 दिनों में समुद्री विज्ञान में ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से 2,500 से अधिक छात्रों तक पहुँच चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह सतह के बारे में जिस चीज को सबसे ज्यादा मिस करते हैं वह है सूरज यानी सन।


Download Android App
Download iOS App



