उत्तराखंड का तुंगनाथ शिव मंदिर रोमांच, आध्यात्मिकता और प्राकृतिक सुंदरता का एक अनोखा मिश्रण है
तुंगनाथ दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है, इसकी ऊंचाई 12,073 फीट है
पौराणिक कथाओं के अनुसार, तुंगनाथ में भगवान शिव की भुजाएं प्रकट हुई थीं, जिसके कारण यह एक पवित्र स्थल माना जाता है
यहां पर आप नंदा देवी, त्रिशूल और केदारनाथ जैसी चोटियों के लुभावने दृश्य आपका मन मोह लेंगे
तुंगनाथ की यात्रा चोपता से 3.5 किमी दूर है, ऊचें नीचे रास्तों और चारों ओर सुंदर दृश्य आपके दिल की धड़कनें बढ़ा देंगे
तुंगनाथ से एक किलोमीटर आगे चंद्रशिला है, यहां से दूर दूर तक बर्फ से ढके हिमालय का नज़ारा दिखता है
भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थलों के विपरीत, तुंगनाथ जाकर आपको शांतिपूर्ण वातावरण मिलेगा
रात के समय तुंगनाथ का गहरा नीला आसमान काफी लुभावना नजर आता है। आधी रात में तारों को देखना अपने आप में ही काफी आनंदमय होता है


Download Android App
Download iOS App












