Viral Video: ‘मेरे सिर पर बैठोगे…’ दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच फिर हुआ बवाल

Summary :

आए दिन देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो सुर्खियों में बनी रहती है। कभी रील की वजह से तो कभी लड़ाई-झगड़े की वजह से। कभी मेट्रो में कपल की अश्लील हरकतों के कारण ये चर्चा में रहती है तो कभी लोगों के अजीबोगरीब कारनामों के कारण। अब दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लोगों के बीच सीट लेकर जमकर लड़ाई होते देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस बाद में तीखी होते चली जाती है। मेट्रो में छिड़ी तीखी…

two man fight over seat in delhi metro

आए दिन देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो सुर्खियों में बनी रहती है। कभी रील की वजह से तो कभी लड़ाई-झगड़े की वजह से। कभी मेट्रो में कपल की अश्लील हरकतों के कारण ये चर्चा में रहती है तो कभी लोगों के अजीबोगरीब कारनामों के कारण। अब दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

two man fight over seat in delhi metro
वायरल वीडियो में दो लोगों के बीच सीट लेकर जमकर लड़ाई होते देखी जा सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहस बाद में तीखी होते चली जाती है।

मेट्रो में छिड़ी तीखी बहस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। वीडियो में सीट पर बैठा एक बुजुर्ग दूसरे से चिढ़कर बोलता है ‘मेरे सिर पर बैठोगे क्या’। इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो जाती है। बहस के बीच शख्स पूछता है ‘मैं बेवकूफ लगता हूं क्या…?’ इस पर दूसरा शख्स कहता ‘नहीं होशियार हो’।

ये वीडियो @gharkekalesh नामक अकाउंट ने शेयर किया है।

इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं और भी बढ़ जाती है। आखिर में एक महिला यात्री दोनों के बीच को लड़ाई खत्म करवाती है। अब दोनों के बीच की लड़ाई का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस वीडियो को @gharkekalesh नामक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं वहीं यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘दिल्ली मेट्री की हमेशा की कहानी’। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘इससे अच्छा तो हमारा मुंबई लोकल है भाई’। वहीं, अन्य ने लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो अलग तरह का प्लेग्राउंड है’।

देखने वाली बात है कि इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में खूब कलेश हुए हैं। ज्यादातर यह झगड़े सीट के लिए ही हुए हैं। हालांकि कई वीडियो लोगों का डांस कर के रील्स बनाते हुए भी हुए हैं तो किसी के रोमांस करते हुए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid