UAE के एस्ट्रोनॉट ने Space में हवा में उड़ते हुए सैंडविच को खाने का वीडियो किया शेयर, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

52 सेकेंड की वीडियो में देखा जा सकता है कि एस्ट्रोनॉट एक शहद की बोतल और एक ब्रेड हाथ में लेकर आता है। इसके बाद वो दोनों को छोड़ देता है। जिसके बाद ब्रेड और बोतल हवा में उड़ने लगते हैं। फिर एस्ट्रोनॉट बोतल को उठाकर उससे ब्रेड पर शहद डालता है, बोतल से निकला हुआ शहद भी हवा में तैरने लगता है

‘स्पेस की जिंदगी बहुत रोचक होती है वहां ग्रैविटी नहीं होती, सब चीजें तैरती रहती है, इंसान भी और सामान भी’ यह बातें हम अपने दोस्तों से कहा करते थे क्योंकि स्पेस संबंधित फिल्मों में ऐसा ही दिखाया जाता था। वो बात फिल्मों की है, लेकिन अब UAE के एक एस्ट्रोनॉट ने स्पेस में रहते हुए अपनी एक वीडियो ‘X’ पर शेयर की है। जिसमें वह अंतरिक्ष में ब्रेड पर हनी लगा कर खाने की कोशिश कर रहे है।
स्पेस में सैंडविच खाते हुए साझा किया वीडियो
यूएई के एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल-नियादी ने ब्रेड पर हनी लगाते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा- क्या आपने कभी सोचा है कि अंतरिक्ष में शहद कैसे बनता है? मेरे पास अभी भी कुछ अमीराती शहद बचा हुआ है, जिसका मैं समय-समय पर मजे लेता रहता हूं। शहद के कई फायदे हैं, खासतौर पर अंतरिक्ष यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए।
हवा में तैरती दिखीं बोतल और ब्रेड
52 सेकेंड की वीडियो में देखा जा सकता है कि एस्ट्रोनॉट एक शहद की बोतल और एक ब्रेड हाथ में लेकर आता है। इसके बाद वो दोनों को छोड़ देता है। जिसके बाद ब्रेड और बोतल हवा में उड़ने लगते हैं। फिर एस्ट्रोनॉट बोतल को उठाकर उससे ब्रेड पर शहद डालता है, बोतल से निकला हुआ शहद भी हवा में तैरने लगता है, इस तैरती शहद की बड़ी बूंद के आगे एस्ट्रोनॉट ब्रेड लगाता है और शहद ब्रेड पर चिपक जाता है। इसके बाद वो आराम से बोतल रखने जाता है, तब तक शहद और ब्रेड हवा में तैरते रहते हैं, कुछ देर बाद एस्ट्रोनॉट आता है और ब्रेड को मोड़कर खाने लगता है, दिसचस्प बात यह थी कि स्पेस में उसे ब्रेड पकड़ने की भी जरूरत नहीं होती है।

यूएई के एस्ट्रोनॉट सुल्तान अल-नियादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सुल्तान अल-नियादी अमीराती अंतरिक्ष यात्री स्पेस से पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बता दें कि नियादी और 4 सहयोगी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 6 महीने के साइंस मिशन को पूरा करने के बाद 1 सितंबर को पृथ्वी पर वापस आएंगे।

Ritika Jangid