इस इंजीनियर ने अमेरिका में लाखों की नौकरी छोड़कर, भारत वापस आकर शुरू की भुट्टे की खेती

Summary :

भारत में अधिकतर लोगों का यही सपना होता है कि वह गांव से शहर में जाकर रहें और शहर से विदेशों में जाकर अपनी जिंदगी बसाएं। इसी बीच एक ऐसा शख्स है जो विदेश से भारत अपने गांव

भारत में अधिकतर लोगों का यही सपना होता है कि वह गांव से शहर में जाकर रहें और शहर से विदेशों में जाकर अपनी जिंदगी बसाएं। इसी बीच एक ऐसा शख्स है जो विदेश से भारत अपने गांव आकर खेती करके अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। 
दरअसल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर जो अमेरिका में लाखों की नौकरी छोड़कर भारत आया और मक्के की खेती अपने गांव में करने लग गया। यह खबर कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के शेलागी गांव की है। यहां पर सतीष कुमार नाम के शख्स रहते हैं जो अमेरिका में लाखों की नौकरी छोड़कर गांव में खेती करने के लिए आ गए। 
बता दें कि अमेरिका से दो साल पहले सतीष कुमार भारत आए हैं और यहां पर आकर खेती करते हैं। सतीष अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे। एएनआई न्यूज एजेंसी से बातचीत में सतीष ने बताया, मैं लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका और दुबई में काम करने वाला एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। अमेरिका में, मुझे 1 लाख अमरीकी डॉलर प्रति वर्ष यानी 73 लाख रूपए से ज्यादा मिल रहा था। 

हालांकि अमेरिका में सतीष पैसे कमा रहे थे लेकिन उन्हें मजा नहीं आता था। उसके बाद उन्होंने जॉब छोड़ने का मन बनाया और भारत वापस आ गए। यहां आने के बाद उन्होंने मक्के की खेती करना शुरु किया और इस खेती से भी वह लाखों की कमाई करते हैं। 

सतीष ने बताया, मैं एक नीरस काम कर रहा था। बहुत सारी चुनौतियां नहीं थीं और मैं अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा था। इसलिए मैंने अपने गांव वापस जाने का फैसला किया और 2 साल पहले खेती शुुरु की। पिछले महीने, मैंने 2-एकड़ भूमि पर 2.5 लाख रुपए में मकई की खेती की। 
सतीष की खूब तारीफ की लोगों ने

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

Desk Team