गर्मियों का मौसम शुरू होते ही स्किन से जुड़ी कई परेशानियां हमारे अंदर पनपने लग जाती हैं। ऐसे में एक सबसे बड़ी परेशानी स्कैल्प और जल्दी ऑयली बल होने कि है। इसके अलावा कई अन्य कारण कि वजह से भी बाल गंदे हो जाते हैं जैसे प्रदूषण, स्ट्रेस, केमिकल ट्रीटमेंट और सबसे जरूरी हमारी लाइफस्टाइल। वहीं ऑयली स्कैल्प न केवल आपकी खूबसूरती को खराब करता है, बल्कि इससे हेयरफॉल की शिकायत भी हो जाती है। यही नहीं धीरे-धीरे बालों की वॉल्यूम भी कम होना शुरू हो जाती है।

इन सब चीजों के अलावा ऑयली स्कैल्प की वजह खुजली होने की परेशानी और कई तरह की स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं का कारण बन जाती है। इस स्थिति में सबसे ज्यादा जरूरी है अपने बालों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें।

इस तरह से करें ऑयली हेयर की देखभाल
1. अगर आपके बाल भी इस तरह के हैं जो बहुत जल्दी से गंदे हो जाते हैं तो इसके लिए आपको पानी में नींबू मिलकर अपने बालों को वॉश करना चाहिए। दरअसल, नींबू के इस्तेमाल से बालों से एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है। जिससे आपके बाल थोड़ा कम गंदे होते हैं।

2. आपने बहुत बार यह बात सुनी होगी की हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी पीने से सिर्फ एक दो नहीं बल्कि ढेरों बीमारियां दूर की जा सकती हैं। ऐसे में आप भी अपने बालों को हेल्दी रखने के लिए एक अच्छी डाइट फॉलो करने के साथ ही खूब सारा पानी भी पीएं।

3. यदि आपका स्कैल्प भी बहुत जल्दी-जल्दी ऑयली हो जाता है तो ऐसे में आपको रोजाना हेड वॉश करना चाहिए। अगर लम्बे बाल हैं और रोजाना इन्हें धोने में दिक्क्त होती है तो एक दिन छोड़ कर करें।

4. ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए अपने पास हमेशा ड्राई शैम्पू को अपने पास रखें। कई बार ऐसा होता है जब आप किसी या फिर ऑफिस मीटिंग में और आपको बाल अगर बहुत ज्यादा ऑयली लग रहे हैं तो अटेंड करने से पहले आप ड्राई शैम्पू का यूज कर सकती हैं।

5. ऑयली स्कैल्प के परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप सीरम और कंडीशनर को यूज करने से परहेज करें।


Download Android App
Download iOS App



