किस्मत का कोई पता नहीं होता कब बदल जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि इसका रिमोट किसी के हाथ में नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला हरदोई के सांडी कस्बे के मोहल्ले खिड़किया से सामने आया है। जी हां हरदोई में एक किसान अपने घर के पीछे बने खंडहर में नींव की खुदाई कर रहा था। फिर नीचे से निकले जेवरात।

किसान का नाम मोनू है। इनके घर से स्वॉट टीम ने 25 से 27 लाख रुपए के जेवर बरामत किए है। इलाके के एसपी ने इस बात की जानकारी पुरातत्व विभाग को भी दी है।
खंडहर में करवा रहे थे काम
मोनू अपने पैतृक घर के पीछे वाले खंडहर में काम करवा रहे थे। वहां खुदाई चल रही थी। इस बीच यहां पर 650 ग्राम सोने के जेवर और 4 किलो 538 ग्राम चांदी के जेवर और एक तीन किलो वजन का पीली धातु का लौटा मिला था।

आस-पास फैल गई बात
यह बात इसके बाद चारों और फैल गई। लेकिन मोनू ने जेवर निकलने वाली बात से साफ मना कर दिया। बाद में जेवर उसी के पास से बरामद किए गए। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने चुपचाप जांच शुरू करवाई थी। जिस वजह से सारा मामला पुलिस के सामने खुलकर आया।
बरामद किए गए जेवरों की कीमत 25 से 27 लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी ने कहा कि पुराने आभूषण पुरातत्व विभाग के महत्व के होते हैं। ये पूरा मामला पुरातत्व से जुड़ा हुआ है इसी वजह से किसी भी सामान की जांच नहीं करवाई गई।


Download Android App
Download iOS App



