हर कोई अपनी धन संपत्ति में वृदि्ध जाता है। लेकिन कुछ ऐसी ही गलतियां कई बार हम सबसे अनजाने में हो जाती हैं जिसके कारण नुकसान उठाना पड़ जाता है। अगर आप भी नुकसान नहीं उठाना चाहते तो भूलकर भी दूसरों की ये चीजें ना इस्तेमाल करें और ना ही मांगे। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

धन

उन लोगों के पास लक्ष्मी जी नहीं वास करती जो दूसरों के धन को रखते हैं। जिन लोगों का मन दूसरों के धन को भोगना हाेता है और मन में बेईमानी होती है उनका धर्म खत्म हो जाता है। इसलिए जहां पर धर्म नहीं होता वहां पर कभी भी लक्ष्मी जी वास नहीं करती।
बेड

शंख स्मृति में कहा गया है कि व्यक्ति को कभी भी दूसरे के बेड पर नहीं सोना चाहिए। ऐसा कहा जाता है जो लोग दूसरों के बिस्तर पर सोते हैं उनके घर में लक्ष्मी जी वास नहीं करती।
वस्त्र

भूलकर भी दूसरों से वस्त्र नहीं मांगने चाहिए।
अन्न

जो लोग दूसरों के खाने पर नजरें लगाकर रखते हैं उनके जीवन में कभी भी लक्ष्मी जी नहीं ठहरती। शास्त्रों में बताया गया है कि कृष्ण के हिस्से का अन्न सुदामा ने खा लिया था जिसकी वजह से गरीबी में सुदामा को रहना पड़ा था।
पराई स्त्री

अगर कोई व्यक्ति अपनी पत्नी के अलावा पराई स्त्री के साथ रिश्ता बनाता है तो उसके ऊपर संकट के साथ-साथ धन की भी हानि होती है।
वाहन

दूसरों से वाहन नहीं मांगना चाहिए। अक्सर लोग दोस्ती में अपने दोस्तों के वाहन या गाड़ी का इस्तेमाल कर लेते हैं। शंख स्मृति में कहा गया है कि जो लोग दूसरों से वाहन मांगते हैं वह अपना ही नुकसान करते हैं। उनके जीवन में कभी भी धन नहीं ठहरता है।


Download Android App
Download iOS App



