Viral Famous Pitai Paratha : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या दिखाई देगा, इसका अंदाजा लगाना बेहद ही मुश्किल है। हर बार जब आप किसी सोशल मीडिया साइट पर जाते हैं, आपको कुछ नया और अनोखा वीडियो देखने को मिलता है। कभी शानदार जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं, तो कभी खतरनाक स्टंट करने वाले लोग नजर आते हैं।
कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जहां लोग रील के लिए अपनी जान को जोखिम में डालते हैं, तो वहीं कुछ वीडियो आपकी हंसी रोकने में मुश्किल कर देते हैं और इतना भी नहीं तो मेट्रो में सीट को लेकर झगडे के वीडियो (Viral Famous Pitai Paratha) तो अक्सर दिख ही जाते है। लेकिन हाल ही में एक अनोखे पराठे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए, हम आपको उस पराठे के वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
View this post on Instagram
Courtsey :
हाल ही में वायरल इस वीडियो (Viral Famous Pitai Paratha) में एक व्यक्ति के सामने तवे पर एक खूबसूरत अच्छा सा पराठा रखा है। उसे देखकर आपको उस पराठे को खाने की इच्छा हो सकती है, लेकिन अगले ही पल वह पराठा पूरी तरह से बदल जाता है। पराठा बनाने वाला शख्स उसे इतनी जोर-जोर से पीटता है कि उसकी हालत फटे कपड़े जैसी हो जाती है। एक धोबी भी इतने ताजगी से कपड़े नहीं धोता, जितना उस व्यक्ति ने पराठे को हाथों से मसल दिया। फिर उसे प्लेट में निकालकर ग्राहक को खाने के लिए परोस दिया जाता है। वीडियो (Viral Famous Pitai Paratha) के साथ बताया गया है कि यह कोलकाता की एक मशहूर डिश है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

वायरल वीडियो (Viral Famous Pitai Paratha) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @areyoufoodie4 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में बताया गया है कि, ‘कोलकाता का फेमस पिटाई पराठा।’ अब तक इस वायरल वीडियो को 77.7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए है।
बहुत से लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपने अलग-अलग रिएक्शन भी दिए है। वीडियो (Viral Famous Pitai Paratha) देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जिंदगी ने मेरे साथ बिल्कुल यही किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- हाइजीन कोने में रो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- पराठे को इंसाफ दो। चौथे यूजर ने लिखा- पराठे को पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसने गलत प्रोफेशन चुन लिया।


Download Android App
Download iOS App



