Viral Kanpur Marriage Case : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से अजीबोगरीब वाक्या सामने आया है जहां एक सास ने अपने ही दामाद से शादी रचा ली. इस खबर के सामने आने से सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आई गई है, कई इसे रिश्तों को तार तार किए जाना कह रहे हैं कई उस लड़की के लिए सिम्पथी दे रहे हैं जिसके पति और मां ने आपस में शादी कर ली.
Kanpur Court Marriage Viral Video : कानपुर की है घटना
हालांकि इस घटना ने समाज की नैतिक और पारिवारिक नींव को भी झकझोर कर रख दिया है. बता दें, कानपुर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दामाद अपनी ही सास को लेकर घर से फरार हो गया और दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली. बात सिर्फ इतनी ही नहीं रुकी, शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वे दुनिया के सामने अपने इस नए रिश्ते को स्वीकार करने और समाज से आशीर्वाद देने की अपील करते नजर आ रहे हैं.
बता दें, यह खबर सिर्फ अजीबोगरीब नहीं है आज के दौर का एक ऐसा कड़वा सच है. वीडियो सामने आने के बाद से लोग इस पर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है, दोनों ने गले में गेंदे की माला डाली हुई है और उन्होंने अपने हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट लिया हुआ है. वीडियो में दोनों कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं.
🚨 SHOCKER from Kanpur
A mother-in-law has reportedly married her own son-in-law through a court marriage.
— A video of the couple has gone viral on social media.pic.twitter.com/o7TIs75X9v
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) June 8, 2026
Mother-in-Law Marries Son-in-Law : सोशल मीडिया पर रिएक्शन

इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर भी खासा एक्टिव हो गए हैं. इस आर एन त्रिपाठी नाम के एक यूजर है जो लिखता है, “कुछ लोग कानूनों का दुरपयोग कर कर रहे हैं.” वहीं एक शुभ्रा चौहान नाम की एक यूजर ने लिखा है, ‘घोर कलयुग, भगवान दुनिया को बचा लो.”
बता दें यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी ऐसा ही मामला सामने आ चुका है. जब अलीगढ़ जिले में भी एक मां अपनी ही बेटी के होने वाले पति (दामाद) के साथ शादी का कार्ड बंटने के बाद फरार हो गई थी.























