Shigella Infection in Kerala: बीते कुछ सालों में केरल देश का सबसे संक्रमित रोगों से प्रभावित राज्य रहा है। लेप्टोस्पायरोसिस रोग के मामले हों या फिर निपाह के मामले, ये स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। अब केरल में एक नया वायरस आया है, जिसका नाम है ‘शिगेला’। इससे संक्रमित एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों का इलाज जारी है।
Bacterial Infection: छोटे बच्चों में इसका खतरा ज्यादा
केरल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस संक्रमण से पीड़ित तीन बच्चों को कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद इनमें से दो बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हो गए, लेकिन एक बच्चे की स्थिति बिगड़ने की वजह से उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में भी केरल में शिगेला संक्रमण के कई मामले सामने आए थे, जिसने सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया की इस संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों में होता है, ऐसे में माता-पिता को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
126 मामले सामने आ चुके हैं- स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने बताया कि राज्य में अब तक शिगेला संक्रमण के 126 मामले सामने आ चुके हैं। इस स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए मंत्री ने कहा कि संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और बचाव के उपाय तेज कर दिए हैं।
Symptoms of Shigella Infection: क्या है शिगेला संक्रमण के लक्षण?

- इस संक्रमण में मल बहुत ढीला या पानी जैसा हो जाता है, जिसके साथ अक्सर खून और बलगम (म्यूकस) भी आता है।
- पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना और बार-बार अचानक शौच जाने की इच्छा टेनेस्मस महसूस होना।
- संक्रमण के कारण शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाना।
- पेट खराब होने के साथ-साथ लगातार मतली और उल्टी की शिकायत होना।
- शरीर में डिहाइड्रेशन के कारण अत्यधिक कमजोरी महसूस होना और भूख न लगना।























