Viral Library Post : आप सभी लोग कभी ना कभी लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए जरूर ही गए होंगे। बहुत से लोग ऐसे होंगे जो कॉलेज या फिर प्राइवेट लाइब्रेरी में आज भी पढ़ने के लिए जाते होंगे। अगर हम बात करें लाइब्रेरी के नियमों कि तो आपके दिमाग में सबसे पहला नियम कौन-सा आएगा? आप सभी ने पहले ये जरूर सोचा होगा कि लाइब्रेरी में शोर करना सख्त मना होता है।

इसके अलावा बहुत सी लाइब्रेरी में एक और नियम होता है कि आप लाइब्रेरी के अंदर खाने की चीजें नहीं ले जा सकते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया (Viral Library Post) पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें एक लाइब्रेरियन ने लोगों को कुछ इस तरह से समझाया है कि पढ़ने के बाद इसको कोई भी भूल नहीं पाएगा।
यहां देखिए वायरल पोस्ट
View this post on Instagram
Courtsey : वायरल फोटो को इंस्टाग्राम पर @netflixnmovies नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Library Post) हो रही पोस्ट में एक नोटिस नजर आता है। इस नोटिस के ऊपर लिखा है, ‘कृपया लाइब्रेरी में खाना ना खाएं।’ इतना ही नहीं इसके बाद लाइब्रेरियन ने इसके पीछे का कारण भी लोगों को बताया है और जिस तरह से उन्होनें समझाया है वो अंदाज लोगों को बड़ा ही मजेदार लगा हैं। उसने नीचे लिखा, ‘चींटियाँ अंदर आ जाएंगी। वो पढ़ना सीख लेंगी और फिर वो काफी स्मार्ट हो जाएंगी। नॉलेज पावर है और पावर करप्ट करती है तो चींटियाँ दुष्ट हो जाएँगी और दुनिया पर कब्जा कर लेंगी।’ इस मजाकिया अंदाज के कारण फोटो काफी वायरल हो रही है।
लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

वायरल फोटो (Viral Library Post) को इंस्टाग्राम पर @netflixnmovies नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक पोस्ट को 3 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है। लोगो ने पोस्ट पर अपने रिएक्शन भी दिए हैं। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लाइब्रेरियन का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा है। दूसरे यूजर ने लिखा- किसी ने साइंस फिक्शन की फिल्में काफी ज्यादा देख ली है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ज़्यादा सोचने वाले इस पर पूरी कहानी बना सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



