दुनिया में सबसे ज्यादा हिन्दू भारत में रहते है, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर भारत में नहीं है। हां ये सच है आज की खबर में हम दुनिया के 9 सबसे बड़े मंदिर के बारे में बताने वाले है। सबसे बड़े धर्मों में से एक सनातन धर्म को पालन करने वाले देश भारत में दुनिया के बड़े मंदिर में से कुछ मंदिर ही है। कुछ ऐसे मंदिर भी है जो सालों-साल पहले बने है और कुछ ऐसे मंदिर भी है जो हाल ही के सालों में बनाए गये है।
अंकोरवाट मंदिर, कंबोडिया

मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित अंकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। यह कंबोडिया देश के अंकोर में स्थित है, जिसका पुराना नाम यशोधरपुर था। 12वीं शताब्दी में राजा सूर्यवर्मन द्वितीय ने इस मंदिर को बनाया था, जो करीब 402 एकड़ में फैला हुआ है, और वर्तमान में कंबोडिया में हिंदू लोगों की आबादी केवल 03 प्रतिशत है।
स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर, अमेरिका

अमेरिका के न्यू जर्सी में स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर, जो लगभग 163 एकड़ में फैला हुआ है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है स्वामीनारायण संस्था ने इस मंदिर को बनवाया है, जो लगभग एक हजार करोड़ रुपये का खर्च करता है।
श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर, तमिलनाडु

यह भारत के तमिलनाडु राज्य के तिरूचिरापल्ली में स्थित है, साथ ही यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर भी है। मंदिर करीब 156 एकड़ में फैला हुआ है। यह मंदिर 9वीं शताब्दी में बनाया गया था और भगवान विष्णु को समर्पित है। मंदिर का मुख्य द्वार(गेट) राजगोपुरम है, जो काफी ही आलिशान है।
श्री राम मंदिर, उत्तर प्रदेश

श्री राम मंदिर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा मंदिर और भारत का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है, जो करीब 108 एकड़ में फैला हुआ है। आपको बता दे इस मंदिर की भूमि को लेकर सैकड़ों वर्षों से विवाद चल रहा है, लेकिन काफी सालों कहले विवाद के बाद 5 अगस्त 2020 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भूमि का पूजन किया और बताया जा रहा है कि मंदिर अलगे साल आम लोगों के खोल दिया जाएगा।
छतरपुर मंदिर, दिल्ली

देश की राजधानी नई दिल्ली में स्थित छतरपुर मंदिर, जो लगभग 70 एकड़ में फैला हुआ है। यह मंदिर सन 1974 में बाबा संत रामपाल द्वारा बनाया गया था और यह मंदिर दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर के प्रांगण में कई मंदिरों का समूह है, जिसमें 101 फीट ऊंची हनुमान की मूर्ति सबसे शानदार है।
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली

अक्षरधाम मंदिर दुनिया का छठा सबसे बड़ा मंदिर है, जो 2005 में स्वामीनारायण संस्थान द्वारा बनाया गया था, जिसमें 3,000 स्वयंसेवकों और 7,000 कारीगरों ने काम किया था। मंदिर लगभग 59 एकड़ में फैला हुआ है और इस मंदिर में होने वाला लाइट शो काफी ही मनमोहन माना जाता है।
बेसाकिह मंदिर, इंडोनेशिया

बेसाकिह मंदिर इंडोनेशिया के बाली में स्थित है। यह दुनिया का सातवां सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर लगभग 49 एकड़ में फैला हुआ मंदिर छह हिस्सों में बनाया गया है और बालनी मंदिरों की एक पूरी श्रृंखला है। इंडोनेशिया में इस मंदिर को हिंदुओं के सबसे बड़े आस्था का रूप माना जाता है।
बेलूर मठ मंदिर, पश्चिम बंगाल

बेलूर मठ मंदिर, दुनिया का आठवां सबसे बड़ा मंदिर है, जो पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लगभग 40 एकड़ में फैला हुआ है और हुगली नदी के पश्चिमी तट पर बना हुआ है। 1935 ईसवी में स्वामी विवेकानंद ने इसे बनाया था, जो रामकृष्ण परमहंस के मुख्यालय भी था।
नटराज मंदिर, तमिलनाडु

यह नटराज मंदिर भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के चिदंबरम में स्थित है। इस मंदिर में भगवान शिव के नृत्य करते हुए तांडव वाला प्रतिमा को स्थापित किया गया है। साथ ही ये 40 एकड़ में फैला हुआ, भारत के तमिलनाडु राज्य के चिंदबरम नगर में स्थित है, दुनिया का नौवां सबसे बड़ा मंदिर है।


Download Android App
Download iOS App



