खेलते-खेलते लिफ्ट में फंसा बच्चे का हाथ, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो

Summary :

Viral Video: लिफ्ट भले ही हमारे पैरों को आराम देने का काम करती है। लेकिन कई बार लोग इसमें हादसे का शिकार होते देखे जाते हैं। कुछ समय पहले नोएडा में लिफ्ट गिरने की खबर आई थी जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया था। इसके बाद उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी लिफ्ट से जुड़ी खबर आई थी। जहां एक बच्ची लिफ्ट में फंस गई थी। लिफ्ट से जुड़े ऐसे कई वीडियो अभी तक सामने आए है जो काफी डरा देने वाले हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है जिसे शुरु से अंत…

Viral Video: लिफ्ट भले ही हमारे पैरों को आराम देने का काम करती है। लेकिन कई बार लोग इसमें हादसे का शिकार होते देखे जाते हैं। कुछ समय पहले नोएडा में लिफ्ट गिरने की खबर आई थी जिसे सुनकर हर कोई चौंक गया था। इसके बाद उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी लिफ्ट से जुड़ी खबर आई थी। जहां एक बच्ची लिफ्ट में फंस गई थी।

लिफ्ट से जुड़े ऐसे कई वीडियो अभी तक सामने आए है जो काफी डरा देने वाले हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है जिसे शुरु से अंत तक देखने की शायद आप में हिम्मत भी न हों।

Viral Video

Viral Video: दरअसल, इंस्टाग्राम पर @otiliocanuto नाम के अकाउंट ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि लिफ्ट में एक महिला और एक छोटा बच्चा अपने फ्लोर के आने का इंतजार कर रहे हैं। यहां बच्चा अपने टॉय साइकिल पर खेल रहा होता है। तभी खेलते-खेलते वो अपना हाथ लिफ्ट के दरवाजे के कोने पर रख देता है।

Viral Video

बच्चे को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उसने गलत जगह पर अपना हाथ रख दिया है। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुलता है, बच्चे का हाथ दरवाजे के होल में फंस जाता है। वहीं, बच्चे का हाथ लिफ्ट में फंसा देख महिला घबरा जाती है और तुरंत बच्चे की मदद करने लगती है। वह उसका हाथ छुड़ाने की काफी जद्दोजहद करती है।


लेकिन महिला उसका हाथ बाहर नहीं निकाल पाती। जिसके बाद वह मदद के लिए चिल्लाना शुरु करती है। महिला के शोर मचाने पर कुछ लोग बच्चे को बचाने के लिए आते हैं। काफी प्रयासों के बाद बच्चे का हाथ छूट जाता है। जिसके बाद लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागते हैं।इस वीडियो को जो भी शख्स देख रहा है उसके रोंगटे खड़े हो रहे हैं। वहीं कमेंट्स में काफी लोग महिला के लापरवाह होने पर सवा उठा रहे हैं।

Ritika Jangid