Viral Video: रेलवे स्टेशन पर अनोखे अंदाज में लोगों की सुरक्षा करता नजर आया डॉगी

Summary :

ट्रेन से सफर करते हुए आपने सुरक्षाकर्मियों को देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को सुरक्षाकर्मी बन काम करते हुए देखा है? ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा पर अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है। फुटबोर्ड पर नहीं दिया बैठने इंटरनेट की दुनिया पर कई बार ऐसी वीडियो वायरल होती है जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता है। अब ऐसी ही वीडियो की लिस्ट में एक नंबर शामिल हो गया, जिसमें एक कुत्ता ट्रेन के फुटबोर्ड पर बैठे यात्रियों…

dog railway station viral video

ट्रेन से सफर करते हुए आपने सुरक्षाकर्मियों को देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी जानवर को सुरक्षाकर्मी बन काम करते हुए देखा है? ये सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा होगा पर अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरान है।

dog railway station viral video

फुटबोर्ड पर नहीं दिया बैठने

इंटरनेट की दुनिया पर कई बार ऐसी वीडियो वायरल होती है जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता है। अब ऐसी ही वीडियो की लिस्ट में एक नंबर शामिल हो गया, जिसमें एक कुत्ता ट्रेन के फुटबोर्ड पर बैठे यात्रियों को वहां बैठने नहीं दे रहा है।

dog railway station viral video

जब जानता है ये डॉग!

अक्सर कई बार जब यात्रियों को सीट नहीं मिलती तो वह फुटबोर्ड ट्रैवलिंग के पास बैठे जाते हैं, और कभी- कभी इसी कारण कुछ लोग दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाते हैं। बावजूद इसके लोग नियमों को नहीं मानते और अपनी चलाते हैं। अब ऐसे ही लोगों को समझाते हुए ये डॉग गेट या फुटबोर्ड पर बैठे यात्रियों को अंदर करने की कोशिश करता देखा जा सकता है। जैसे उसे पता हो कि यहां लोगों का बैठना सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है।

बता दें, ये वीडियो @Ananth_IRAS नामक अकाउंट ने शेयर किया है।

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

बता दें, सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर रेलवे अधिकारी आनंत रूपनगुडी ने ये वीडियो शेयर किया है साथ ही लिखा है, ‘फुटबोर्ड ट्रैवलिंग के खिलाफ अभियान में सबसे अच्छा सहयोग’। वहीं, यूजर्स को भी यह वीडियो को काफी पसंद आ रहा है और लोग अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रूक रहे हैं।

dog railway station viral video

एक यूजर लिखता है, ‘क्या ये सच है? शुरू में तो मुझे लगा कि वो जगह ढूंढ रहा है’। वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या हम इसे और इसके जैसे दोस्तों को मुंबई रेलवे पर ला सकते हैं?’ वहीं, कई यूजर्स ने तो इस डॉग को नौकरी पर रखने की बात भी कर दी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid