पुराने फ्रिज से बना डाली खूबसूरत अलमारी, शख्स की क्रिएटिविटी देख आप भी कहेंगे- वाह!

Summary :

Viral Video: हमारे और आपके घर में फ्रिज का इस्तेमाल खाने पीने के सामान को सुरक्षित रखने और पानी को ठंडा करने के लिए किया जाता है। औमतौर पर यह काफी लंबे समय तक चलता है, लेकिन जब यह खराब हो जाता है तो इसे कबाड़ी वाले को बेच दिया जाता है। लेकिन (Viral Video) क्या आपने कभी ये सोचा की कबाड़ में पड़े फ्रिज का इस्तेमाल करके एक खूबसूरत अलमारी बनाई जा सकती है। सुनकर शायद यकीन न हो लेकिन एक शख्स ने पुराने कबाड़ में पड़ी फ्रिज के साथ ऐसी कलाकारी दिखाई कि वो एक शानदार अलमारी (Shoe…

Viral Video: हमारे और आपके घर में फ्रिज का इस्तेमाल खाने पीने के सामान को सुरक्षित रखने और पानी को ठंडा करने के लिए किया जाता है। औमतौर पर यह काफी लंबे समय तक चलता है, लेकिन जब यह खराब हो जाता है तो इसे कबाड़ी वाले को बेच दिया जाता है। लेकिन (Viral Video) क्या आपने कभी ये सोचा की कबाड़ में पड़े फ्रिज का इस्तेमाल करके एक खूबसूरत अलमारी बनाई जा सकती है।

सुनकर शायद यकीन न हो लेकिन एक शख्स ने पुराने कबाड़ में पड़ी फ्रिज के साथ ऐसी कलाकारी दिखाई कि वो एक शानदार अलमारी (Shoe Cabinet) में तब्दील हो गया। वैसे भी भारत में कलाकारों की कोई कमी नहीं है। इस शख्स की कमाल की कलाकारी देख आप भी इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

शख्स ने दिखाई कमाल की कलाकारी (Viral Video)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABHINAV YADAV (@_createyourtaste_)

 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कबाड़ी वाले से एक पुराना और खराब फ्रिज लेकर आया है। सबसे पहले तो शख्स फ्रिज की सफाई करता है और उसके पीछे लगी मशीन को हटाता है। फिर लकड़ी को काटकर रैक तैयार करता है (Viral Video) और उसे फ्रिज में फिक्स कर देता है। इसके बाद वो फ्रिज को पेंट करता है। पेंट करने के बाद शख्स उसपर खूबसूरत मधुबनी पेंटिंग भी करता है।

अलमारी इतनी सुंदर लगती है कि कोई कह नहीं सकता कि यह कबाड़ वाले फ्रिज से बनाई गई है। अलमारी को देखकर ऐसा लग रहा मानों यह काफी महंगी भी होगी। अलमारी बनाने के बाद शख्स इसमें अपने जूते (Crocs) रखता है।

लोगों को खूब पसंद आई क्रिएटिविटी (Viral Video)

Viral Video
Viral Video Screenshot

वायरल वीडियो को @_createyourtaste_  नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2,126,590 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, (Viral Video) लाखों की संख्या में व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट सेक्शन में शख्स की कलाकारी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, “क्या बात है।” दूसरे ने लिखा, “बहुत बढ़ियां।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बेहतरीन कलाकारी।” इसी तरह कई सारे यूजर्स ने इस कलाकारी पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: युवक को झरने में खड़े होकर रील बनाना पड़ा भारी, खौफनाक हादसे का हुआ शिकार

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।