Durga Aarti Lyrics: जानें मां दुर्गा की आरती करने का सही बोल, धन से भरेगी झोली

Summary :

Durga Aarti Lyrics: घर और मंदिर में पूजा-पाठ, हवन और कीतर्न भजन के बाद मां दुर्गा जी की आरती जरूर गाई जाती है। बता दें कि नवरात्रों के पावन दिनों में भी माता दुर्गा जी की आरती हर दिन गाई जाती है। माता दुर्गा जी की आरती के साथ ही अम्बे जी की आरती, वैष्णो देवी की आरती भी गाई जाती है। आईए जानते है माता दुर्गा जी समेत कई आरतीयों के बारे में। Durga Aarti Lyrics: Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी। ॐ जय अम्बे…

Durga Aarti Lyrics: घर और मंदिर में पूजा-पाठ, हवन और कीतर्न भजन के बाद मां दुर्गा जी की आरती जरूर गाई जाती है। बता दें कि नवरात्रों के पावन दिनों में भी माता दुर्गा जी की आरती हर दिन गाई जाती है। माता दुर्गा जी की आरती के साथ ही अम्बे जी की आरती, वैष्णो देवी की आरती भी गाई जाती है। आईए जानते है माता दुर्गा जी समेत कई आरतीयों के बारे में।

Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

Durga Aarti Lyrics: Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।
ॐ जय अम्बे गौरी॥माँग सिन्दूर विराजत, टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दोउ नैना, चन्द्रवदन नीको।
ॐ जय अम्बे गौरी॥कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै।
ॐ जय अम्बे गौरी॥केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी
सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी।
ॐ जय अम्बे गौरी॥कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती
कोटिक चन्द्र दिवाकर, सम राजत ज्योति।
ॐ जय अम्बे गौरी॥शुम्भ-निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती।
ॐ जय अम्बे गौरी॥चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे।
ॐ जय अम्बे गौरी॥ब्रह्माणी, रुद्राणी, तुम कमला रानी
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।
ॐ जय अम्बे गौरी॥चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरू
बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरू।
ॐ जय अम्बे गौरी॥तुम ही जग की माता, तुम ही हो भर्ता
भक्तन की दुख हरता, सुख सम्पति करता।
ॐ जय अम्बे गौरी॥भव सागर तारण, कारण हे एक
तुम बिन कौन आता, माँ भक्तन के टेक।
ॐ जय अम्बे गौरी॥प्रेम भक्ति से जो, माँ तुमको सुमिरे
सुख समृद्धि मिले, दुख दरिद्र हरे।
ॐ जय अम्बे गौरी॥माँ तुम्हारी महिमा, कोई ना जाने
सदा भवानी, तुम्हें नित ध्यावे।
ॐ जय अम्बे गौरी

Vaishno Devi ki Aarti Lyrics in Hindi
Vaishno Devi ki Aarti Lyrics in Hindi

Vaishno Devi ki Aarti Lyrics in Hindi

जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता
हाथ जोड़ तिहारे, अरज सुनो माँ घाटा।
जय वैष्णवी माता॥भव भव में विचरत, माँ तुम्हीं आधार
संकट में तारण, माँ तुम ही एक आधार।
जय वैष्णवी माता॥रक्त बीज बिदारे, माँ तुमने ललकार
सुर नर मुनि पूजत, तिहारी मंगल मूरत।
जय वैष्णवी माता॥जो सुमिरत तुझको, माँ सुख समृद्धि पावे
दुख दारिद्र हरै, माँ भव नदिया तर जावे।
जय वैष्णवी माता॥पावन रूप धरयो, माँ त्रिकुटा पर्वत
सदा भक्तन सेवत, माँ त्रिकुटा निवासिनी।
जय वैष्णवी माता॥सुन्दर मन्दिर तेरा, माँ भवन में ज्योत जगे
भक्तन के मन में, माँ प्रेम की ज्योत जगे।
जय वैष्णवी माता॥जो नर ध्यावे तुझको, माँ उसकी लाज रखे
सदा सुखी रहे वो, माँ तेरा ध्यान धरे।
जय वैष्णवी माता॥जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता
हाथ जोड़ तिहारे, अरज सुनो माँ घाटा।
जय वैष्णवी माता॥

Banke Bihari ki Aarti Lyrics in Hindi
Banke Bihari ki Aarti Lyrics in Hindi

Banke Bihari ki Aarti Lyrics in Hindi

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं।
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुंदर तेरी आरती गाऊं।
॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं ॥मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे
प्यारी बंशी मेरो मन मोहे।
देखि छवि बलिहारी मैं जाऊं।
॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं ॥चरणों से निकली गंगा प्यारी
जिसने सारी दुनिया तारी।
मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं।
॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं ॥दास अनाथ के नाथ आप हो
दुख-सुख जीवन प्यारे साथ आप हो।
हरि चरणों में शीश झुकाऊं।
॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं ॥श्री हरिदास के प्यारे तुम हो
मेरे मोहन जीवन धन हो।
देखि युगल छवि बलि-बलि जाऊं।
॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं ॥श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं
हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं।
आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,
श्याम सुंदर तेरी आरती गाऊं।
॥ श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं ॥

ALSO READ: Krishna Janmashtami 2025: नंद के घर ‘आनंद’ बन आए कान्हा

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।