Viral Video: शादी में ऐसे कौन बॉडी दिखाता है, लड़कों की हरकत को देख हैरान हुए लोग, देखें वीडियो

Summary :

दुनिया में सोशल मीडिया का क्रेज़ इतना बढ़ गया है कि हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। आजकल लोग तरह-तरह की हरकत करते हैं ताकि वो सोशल मीडिया पर फेमस हो सकें। आपने देखा होगा कि लोग अपनी शादी के लिए काफी तैयारियां करते हैं, ताकि उनकी शादी यादगार रहे। तभी लोग बहुत पहले से तैयारियां करना शुरू कर देते हैं। शादी में लोग काफी सजावट करवाते हैं दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में फोटो और वीडियो बनवाते हैं, ताकि उन्हें ये सारे पल याद रहें। लेकिन अगर शादी में कुछ ऐसा हो जाए जिसकी वजह से उनकी शादी…

दुनिया में सोशल मीडिया का क्रेज़ इतना बढ़ गया है कि हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। आजकल लोग तरह-तरह की हरकत करते हैं ताकि वो सोशल मीडिया पर फेमस हो सकें। आपने देखा होगा कि लोग अपनी शादी के लिए काफी तैयारियां करते हैं, ताकि उनकी शादी यादगार रहे। तभी लोग बहुत पहले से तैयारियां करना शुरू कर देते हैं। शादी में लोग काफी सजावट करवाते हैं दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी में फोटो और वीडियो बनवाते हैं, ताकि उन्हें ये सारे पल याद रहें। लेकिन अगर शादी में कुछ ऐसा हो जाए जिसकी वजह से उनकी शादी का वीडियो हर किसी के पास पहुंच जाए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि इन लड़कों को ऐसा करने की ज़रूरत क्या थी।

शादी लड़कों ने की अनोखी हरकत

आपको तो पता ही होगा लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। कभी कोई बीच सड़क पर सो जाता है तो कभी बीच सड़क पर स्टंट का अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिल ही जाता है। ऐसा ही एक वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी में दूल्हा-दुल्हन आराम से स्टेज पर बैठे हुए हैं और वरमाला हो चुकी हैं तभी स्टेज पर दो लड़के आते हैं और अपनी बॉडी दिखने लगते हैं। उनके पीछे बैठे दूल्हा-दुल्हन उनकी इस हरकत को देखकर हैरान हो जाते हैं कि आखिर ये लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं। किसी ने इनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है और अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

हर दिन आपने सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखे होंगे, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाते होंगे। ऐसे ही इस वीडियो को भी एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब तक इस पोस्ट को बहुत सारे लोगों ने देख लिया है। कई सोशल मीडिया यूज़र तो इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

Also Read: Viral Video: इंसानियत हुई शर्मसार कार में कुत्ते को तड़पता छोड़ गए, हुई बेजुबान की मौत

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।