Viral Video: इस मछली को आपने कभी नहीं देखा होगा, इंसानी चेहरा पर है क्या ये…?

Summary :

कुछ सेकंड के वीडियो में ही आप आगे यह भी देख सकते हैं कि गोताखोर हथौड़े से कुछ तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और मछली उसे खाने पर लगी हुई है।

पहले के समय में जब विज्ञान ने इतनी तरक्की नहीं की थी तब कहा जाता था कि पानी के नीचे कोई भी जिंदा नहीं बच सकता है पर ऐसा हकीकत भी है लेकिन आज विज्ञान ने ऐसी तरक्की कर ली है कि कोई भी इंसान पानी के नीचे भी कुछ वैज्ञानिक उपकरण को साथ में लेकर आसानी से जिंदा रह सकता है। इस दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं जो कि पानी के नीचे वैज्ञानिक खोज पर लगे रहते हैं और कुछ ना कुछ जानकारी जुटाते रहते हैं। अब उनका ही  एक वीडियो सामने आया है जो कि सभी को हैरान कर रहा हैं।
मछलियां तो आपने भी देखी होगी, लेकिन कई बार ऐसा देखा जाता है कि कुछ मछलिया आपके सामने आ जाती है जिन्हें देखकर आप चौंक जाते हैं। इन मछलियों को देखकर आपको काफी हैरानी भी होती होगी और काफी सोच में भी आप पड़ जाते है कि आखिरकार ये कैसे?अब इसी सिलसिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर तनसु येगेन नाम की आईडी से शेयर किया गया एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मछली को देखकर आपके साथ कई लोग हैरान हो रहे हैं।

वीडियो में दिख रही मछली का चेहरा काफी अजीबोगरीब दिख रहा है। मछली का सिर बाहर की तरफ निकला हुआ है और उसकी आंखें भी बाहर की तरफ निकली हुई है। कुछ सेकंड के वीडियो में ही आप आगे यह भी देख सकते हैं कि गोताखोर हथौड़े से कुछ तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और मछली उसे खाने पर लगी हुई है। इसी बीच में भी देखा गया कि गोताखोर मछली के सिर पर हाथ रखे उसे पीछे धक्का देने की भी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो पीछे हटने का नाम नहीं ले रहीं हैं। 
अब ये वीडियो सभी को हैरान कर रहा है और वायरल है। वीडियो को अब तक 7.2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। और साथ ही  2 लाख 51 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। 

Desk Team