मशहूर गाना एक प्यार का नगमा जो लता जी ने गया है जिस गाने के आज तक भी लाखों लोग दीवाने हैं। लता जी की आवाज में इतना ज्यादा दम है कि बिखरा हुआ आदमी भी खुद सिमट जाए उसके सभी दुख चुटकियों में दूर हो जाएं। यही तो जादू है लता मंगेशकर जी की सुरीली आवाज का वो हर एक गाने में इस तरह से उतर जाती हैं और गाना उनमें उतर जाता है। खैर हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। महिला रानाघाट रेलवे स्टेशन पर काम करती है। उसी महिला ने लता मंगेशकर का एक प्यार का नगमा गाना गया है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस महिला ने ऐसा गजब का गाना गया कि मानों एक बार को तो लता जी का दौर ही याद आ गया।

पहले एक बार आप भी सुनिए तो सही गाना…
यह विडियो BarpetaTown फेसबुक पेज पर शेयर किया गया। इस विडियो को खबर लिखे जाने तक 35 हजार से ज्यादा
फेसबुक शेयर मिल चुके हैं।
इस महिला का बाद में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो ऐ मेरे वतन के लोगों गाती हुई नजर आ रही हैं।
लोगों ने महिला की आवाज की करी खूब तारीफ…

हालांकि अब तक इस महिला का नाम मालूम नहीं हो पाया है। इनकी आवाज ही इस महिला की पहचान है। फेसबुक पर लोग खूब सारे कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि इस महिला को तो बॉलीवुड में एक बार जरूर मौका मिलना चाहिए। खैर आप भी बताएं अजी कैसी लगी आपको इनकी आवाज।


Download Android App
Download iOS App



